क्या पूरी रात त्वचा पर नाइट क्रीम लगाकर रखना सही है ?

जानें ब्यूटी एक्सपर्ट शहना़ज़ हुसैन से इस सवाल का ज़वाब।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 20, 2018 6:26 PM IST

सुबह उठने से लेकर शाम को घर लौटने के बाद भी हम अपनी त्वचा की साफ-सफाई और नरिशमेंट का खास ख्याल रखते हैं। इसके अलावा बहुत-से लोग सोने से पहले नाइट क्रीम लगाना नहीं भूलते। लेकिन नाइट क्रीम और मॉश्चराइज़र लगाने से जुड़ी कुछ ग़लतियां हम अक्सर कर जाते हैं। साथ ही लोग यह नहीं समझ पाते कि उनसे ग़लती कहां हो रही है। ऐसे ही कुछ अहम सवालों के जवाब दे रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन, जो नाइट क्रीम से जुड़े हुए हैं और अक्सर हम इन सवालों की वजह से उलझन में पड़ जाते हैं।

क्या पूरी रात त्वचा पर नाइट क्रीम लगाकर रखना सही है ?

इस बारे में शहनाज हुसैन का कहना है कि त्वचा एक हद तक ही क्रीम सोख सकती है तथा इसके बाद वह क्रीम नहीं सोख पाती। सबसे खास बात यह है कि सोते समय त्वचा के रोमछिद्रों को पूरी तरह साफ और खुला हुआ होना चाहिए।  लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत रूखी है तो आप रात में क्रीम लगाना चाहते हैं तो हल्का लिक्विड माइश्चराइज़र लगा सकते हैं। साथ ही अतिरिक्त क्रीम को गीले कॉटनवूल (या रूई के टुकड़े को गीला करके)  से पोंछ दें।

क्या रात में आंखों के आस-पास क्रीम लगाने से झुर्रियां रोकने में मदद मिलती है?

शहनाज हुसैन का कहना है कि यह एक ग़लत धारण है जिस पर लोग आसानी से भरोसा कर लेते  हैं। दरअसल आंखों के आस-पास की त्वचा चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों की त्वचा के मुकाबले ज़्यादा पलती और संवेदनशील होती है। इसीलिए लोगों को लगता है कि यहां रात भर क्रीम लगाकर रखने से त्वचा को पोषण मिलेगा। लेकिम क्रीम को रात भर आंखों के इर्द-गिर्द लगाकर नहीं छोड़ना चाहिए। अगर आप आंखों के लिए विशेष रूप से तैयार की गयी ‘‘अंडर आई’’ क्रीम का भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें 10 मिनट तक ही लगा रहने दें और उसके बाद पोंछ दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source