एक्ट्रेस निधि अग्रवाल यूं रखती हैं अपनी त्वचा का ख्याल, बेहद सिंपल है उनका ब्यूटी सीक्रेट्स

एक्ट्रेस निधि अग्रवाल इन दिनों ट्विटर पर 'नेशनल क्रश' से ट्रेंड कर रही हैं। आइए जानते हैं निधि अग्रवाल किस तरह से रखती हैं अपनी अपनी त्वचा का ख्याल।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 19, 2021 11:39 AM IST

Nidhhi Agerwal Beauty Secrets: एक्ट्रेस निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal) की खूबसूरती और मासूमियत पर लाखों फैंस फिदा हैं। निधि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म मुन्ना माइकल में नजर आई थीं। हालांकि, निधि (Nidhi Agerwal in Hindi) हिंदी से ज्यादा साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 28 साल की उम्र में ही निधि लाखों युवाओं के दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों वो एक बार फिर से चर्चा में हैं। सोनू सूद के साथ उनका गाना 'तुम तो ठहरे परदेसी' के रीमेक में वे लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। सोशल मिडिया जैसे इंस्टाग्राम पर अपने फोटो, लुक्स को लेकर खूब लाइक्स और तारीफें बटोरती हैं। निधि को एक्टिंग के साथ ही बेली और कथक डांस भी आता है। आइए जानते हैं निधि अग्रवाल किस तरह रखती हैं अपनी त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग (Nidhhi Agerwal ki beautiful skin ka raaz)....

नेशनल क्रश निधि अग्रवाल की खूबसूरती का राज

साउथ इंडियन एक्ट्रेस निधि अग्रवाल कुछ दिनों पहले ट्विटर पर बतौर 'नेशनल क्रश' ट्रेंड कर रही थीं। इनकी फैन फॉलोइंग भी कम नहीं। निधि की खूबसूरती, ब्यूटी पूरी इंडियन है। इनकी खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती है। त्वचा हद से ज्यादा ग्लो करता है। क्या है इसका राज, जानें (Nidhhi Agerwal Beauty and skin care Secrets in hindi) यहां..

निधि फॉलो करती हैं खास ब्यूटी रेजिम (Nidhi follows special beauty regimen)

1 अपनी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग बनाए रखने के लिए निधि कई ब्यूटी सीक्रेट्स फॉलो करती हैं। वह अपनी त्वचा को साफ करना नहीं भूलती हैं। प्रत्येक सुबह वे डर्मटोलॉजिस्ट का सुझाया क्लिंजर अपनी स्किन को साफ करने के लिए अप्लाई करती हैं।

2 अपनी त्वचा को जवां और ब्राइट बनाए रखने के लिए निधि विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करती हैं।

3 सॉफ्ट और स्मूद स्किन के लिए वे मॉइश्चराइजर का करती हैं इस्तेमाल। इसके लिए वे अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर ही चुनती हैं।

4 वह घर से कभी भी बिना सनस्क्रीन लोशन लगाए नहीं निकलती हैं। वे एसपीएफ 40 जेल बेस्ड सनब्लॉक क्रीम अपनी त्वचा पर अप्लाई करती हैं। इससे सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.