Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Face clean up: महिलाएं चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। इन ब्यूटी ट्रीटमेंट में फेशियल और क्लीनअप जैसी चीजें शामिल हैं। इससे चेहरे की चमक को बढ़ाया जाता है। साथ ही स्किन में मौजूद गंदगी को साफ करने में मदद मिल सकती है। खासतौर पर क्लीनअप कराने से चेहरे की रंगत को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगे तो क्लीनअप कराने के बाद कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इससे चेहरे की खूबसूरती बिगड़ सकती है। आइए जानते हैं क्लीनअप के बाद किन गलतियों से बचना चाहिए?
कुछ लोगों को बार-बार चेहरा छूने की आदत होती है। अगर आपको भी बार-बार चेहरा छूने की आदत है, तो क्लीन-अप के बात इसे न दोहराएं। क्योंकि बार-बार चेहरा छूने से हाथ की मौजूद गदंगी चेहरे पर लग सकती है। भले ही आपका हाथ साफ ही क्यों न दिखे, लेकिन इसपर कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
फेस क्लीनअप कराने के करीब 24 घंटों तक चेहरे पर साबुन न लगाएं। दरअसल, चेहरे पर हार्ड साबुन लगाने से आपकी स्किन ड्राई हो जाती है, जिसकी वजह से स्किन पर खुजली और रैशेज हो सकते हैं। खासतौर पर क्लीनअप के बाद चेहरा काफी सॉफ्ट हो जाता है, ऐसे में साबुन लगाने से स्किन को नुकसान पहुंचने की संभावना होती है।
फेश क्लीनअप के बाद चेहरे पर मेकअप करने से बचना चाहिए। दरअसल, मेकअप में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जिससे आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। अगर 24 घंटे से पहले चेहरे पर मेकअप या कोई अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाते हैं, तो इससे चेहरे की स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।
कई महिलाएं क्लीनअप के बाद फेशियल वैक्स कराने का सोचती हैं। लेकिन आप ऐसा भूलकर भी न करें। दरअसल, फेशियल वैक्स कराने से आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। इसका कारण क्लीनअप के बाद स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट हो जाती है। ऐसे में जब आप वैक्स कराते हैं, तो स्किन निकलने का खतरा रहता है। इसलिए क्लीनअप से पहले फेशियल वैक्स कराएं। बाद में कराने की गलती बिल्कुल भी न करें।
क्लीनअप के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइज जरूर लगाएं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे स्किन डैमेज हो सकता है। वहीं, चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट हो जाती है। साथ ही चेहरे पर चमक भी आ सकती है।
चेहरे पर क्लीनअप लगाने के बाद अगर आप खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए इन जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें। ताकि आपकी स्किन पर निखार आ सके।