फेशियल करवाने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां

फेशियल के बाद की ये गलतियां तो मुरझा जाएगा चेहरा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 13, 2018 1:10 PM IST

प्रदूषण और तनाव के संकेत जब चेहरे पर भी नजर आने लगते हैं, तब बेहतर है फेशियल करवाना। अपनी स्किन के हिसाब से सही फेशियल का चुनाव करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है फेशियल के बाद चेहरे का ख्‍याल रखना। वरना कुछ ऐसी गलतियां हैं, जिन्‍हें करने से फेस पर ग्‍लो आने की बजाए और डलनेस आ सकती है।

कब करवाएं फेशियल

सौंदर्य विशेषज्ञ बाहर निकलने वाली सभी महिलाओं को फेशियल करवाने की सलाह देते हैं। 30 की उम्र से पहले जहां हर्बल उत्‍पादों से फेशियल की सलाह दी जाती है, वहीं तीस की उम्र के बाद एजिंग के साइन दिखने लगते हैं। ऐसे में महीने में एक बार फेशियल करवाना अच्‍छा रहता है। इसके साथ ही प्रोडक्‍ट का चुनाव करते वक्‍त भी अपनी स्किन टोन का ध्‍यान जरूर रखें।

पुरुष भी करवाएं

सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुषों को भी चेहरे पर निखार बनाए रखने के लिए फेशियल करवाते रहना चाहिए। हालांकि पुरुषों की त्‍वचा महिलाओं के मुकाबले ज्‍यादा ऑयली होती है, इसलिए उन्‍हें बहुत जल्‍दी फेशियल रिपीट करने की जरूरत नहीं होती। शेविंग के बाद अच्‍छे मसाज से भी उनकी स्किन अच्‍छी रहती है।

फेशियल के बाद रखें इन बातों का ध्‍यान

यह भी पढ़ें - वीकेंड पर अपनाएं ये टिप्‍स, सुंदर दिखेंगी जांघें

4 घंटे तक साबुन या फेसवॉश न लगाएं

जब भी आप फेशियल करवाएं तो इस बात का ध्यान रखें की तकरीबन 4 घंटे तक आप चेहरे को साबुन या फेसवॉश से न धोएं। क्योंकि इनका इस्तेमाल करने से त्वचा में रिएक्शन हो सकता है। इसके साथ जब भी मुंह धोएं तो हल्के-हल्के छींटे मारें। टॉवल से चेहरा न रगड़ें।

धूप में न निकलें

व्‍यस्‍तता में कुछ महिलाएं ऑफि‍स से निकलते हुए ही फेशियल करवाने के बारे में सोचने लगती हैं। जबकि फेशियल करवाने के बाद चेहरे के सभी रोम छिद्र खुल जाते है और पोर्स बड़े हो जाते हैं। ऐसे में फेशियल करवाने के तुरंत बाद आप तेज धूप में जाते हैं तो त्वचा पर रिएक्शन होगा और दाने भी निकल सकते हैं।

तीन से 4 दिनों तक न करें स्क्रब

तीन से 4 दिनों तक स्क्रब न करें। दरअसल फेशियल करवाने से गंदी स्किन निकल जाती है और नए टिशूज बनने में कम से कम 2 दिन लगते हैं। ऐसे में अगर आप चेहरे पर स्क्रब करते हैं तो वह बुरी तरह से छिल सकती है। वैसे भी फेशियल करवाने के बाद कई दिनों तक आपको स्क्रबिंग की जरूरत नहीं पड़ती।

यह भी पढ़ें - हरियाली तीज पर अपनाएं ये मेकअप टिप्‍स, दिखेंगी गॉर्जियस

फेसमास्क न लगाएं

फेशियल करवाने के बाद कम से कम एक हफ्ते तक चेहरे पर किसी भी तरह का कोई फेस मास्क न लगाएं। क्योंकि मास्क लगाने से फेशियल से आई सारी ग्लो खत्म हो जाती है।

थ्रेडिंग न करवाएं

फेशियल करवाने के बाद थ्रेडिंग करवाने की भूल न करें। फेशियल से स्किन बहुत ज्यादा मुलायम हो जाती है। ऐसे में अगर आप थ्रेडिंग करवाते हैं तो त्वचा के कटने और छिलने का डर बना रहता है। अगर थ्रेडिंग करवानी ही है तो फिशयल से पहले करवाएं।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source