Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में भूलकर भी चेहरे पर न लगाएं ये चीजें, रूखी और बेजान हो सकती है स्किन

Winter Skin Care : सर्दियों के मौसम में त्वचा को सुंदर बनाने के लिए कुछ महिलाएं कुछ ऐसी चीजें लगा लेती हैं, जो त्वचा को और ज्यादा रूखा और बेजान बना देती हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

सर्दियों में भूलकर भी चेहरे पर न लगाएं ये चीजें, रूखी और बेजान हो सकती है स्किन
Winter Skin Care

Written by Kishori Mishra |Updated : December 31, 2025 8:01 AM IST

Winter Skin Care Tips : सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं स्किन की नमी छीन लेती हैं, जिसकी वजह से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। कम पानी पीने की वजह से यह समस्या काफी बढ़ जाती है। हालांकि, इस समस्या को दूर करने के लिए बाजार में हजारों प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन कुछ लोग घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। वैसे तो स्किन प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खें भी बड़े काम के होते हैं, लेकिन कई नुस्खें ऐसे होते हैं, जो आपकी त्वचा को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आपको किन चीजों को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि उनसे आपकी स्किन और ज्यादा खराब हो सकती है। आइए आपको बताते हैं।

सर्दियों में अपने चेहरे पर नहीं लगानी चाहिए ये चीजें

नींबू का रस

सर्दियों में स्किन नॉर्मली भी काफी ड्राई होती है। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे पर नींबू का रस लगाते हैं, तो इससे स्किन और ज्यादा ड्राई हो सकती है। दरअसल, नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा को और ज्यादा हार्श कर सकता है, जिसकी वजह से त्वचा रूखी तो होती ही है, साथ ही रेडनेस भी हो सकती है। इसलिए सर्दियों में भूलकर भी नींबू का रस न लगाए। यह त्वचा को काला भी कर सकता है।

एल्कोहल-बेस्ड टोनर

टोनर स्किन को टाइट करने का काम करता है। ज्यादातर टोनर एल्कोहल वाले होते हैं। इससे टोनर का इस्तेमाल करने से स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल खत्म कर दिया जाता है, जिससे ऑयली स्किन की प्रॉब्लम दूर होती है। हालांकि, सर्दियों में स्किन अपने आप ही ड्राई होती है। ऐसे में अगर आप एल्कोहल वाले टोनर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा ज्यादा रूखी और बेजान दिख सकती है। इसके अलावा, त्वचा पर जलन, खुजली और रेडनेस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए सर्दियों में इस तरह के टोनर के इस्तेमाल से बचें।

Also Read

More News

बेकिंग सोडा

कुछ लोग एक्सफोलिएशन या मुंहासों से राहत पाने के लिए त्वचा पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, यह त्वचा के लिए ही नहीं होता है, क्योंकि यह स्किन के नैचुरल pH लेवल को खराब कर सकता है। साथ ही स्किन की नमी को भी छीन सकता है। ऐसे में सर्दियों में स्किन पर बेकिंग सोडे का इस्तेमाल ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप सर्द मौसम में भी बेकिंग सोडे का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे स्किन का टेक्सचर रूखा हो सकता है, जलन हो सकती है, साथ ही त्वचा की नेचुरल नमी खो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हैवी मेकअप

कुछ महिलाएं सर्दियों में भी मेकअप करने से पहले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करती हैं। इससे मेकअप स्किन को तो खराब करता ही है, साथ ही मेकअप भी अच्छा नहीं होता है। मेकअप में दरारे पड़ सकती हैं, साथ ही दिखने में भी अच्छा नहीं लगता है। इसके अलावा, अगर आप बिना मॉइश्चराइजर के सीधे फाउंडेशन लगाते हैं, तो इससे पोर्स बंद हो सकते हैं और मुंहासे निकल सकते हैं। इसलिए मेकअप से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।