नीता और ईशा अंबानी के ब्यूटी रूटीन में शामिल हैं ये चीजें, जानें अंबानी परिवार की 2 सफल महिलाओं का ब्यूटी रूटीन

नीता अंबानी 59 साल की हैं, तो ईशा 31 की लेकिन दोनों ही अंबानी परिवार की सबसे खूबसूरत महिलाएं हैं। आइए जानते हैं क्या है ऐसा खास इनकी खूबसूरती में।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 23, 2023 5:20 PM IST

देश में वैसे कई नामी-गिरामी परिवार मौजूद हैं, जिन्हें उनकी अमीरी के लिए जाना जाता है। लेकिन कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनकी खूबसूरती किसी फिल्म स्टार से कम नहीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अंबानी परिवार की दो ऐसी महिलाओं की, जिनका नाम सुनकर आपके चेहरे पर चमक दोगुनी और कान खड़े हो जाएंगे। नीता अंबानी औओर ईशा अंबानी दो ऐसी महिलाएं हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। नीता अंबानी 59 साल की हैं, तो ईशा 31 की लेकिन दोनों ही अंबानी परिवार की सबसे खूबसूरत महिलाएं हैं। आइए जानते हैं क्या है ऐसा खास इनकी खूबसूरती में।

1-काजल लगाना पसंद

नीता और ईशा अंबानी दोनों को ही आंखों में काजल लगाना पसंद है। नीता और ईशा दोनों ही भारी-भरकम काजल का यूज करती हैं, जो उनकी आंखों को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ उनकी खूबसूरती में चार चांदलगाने का काम करता है। साड़ी जैसे पारंपरिक परिधान में काजल उनकी गोरी सूरत पर खूब फबता है।

2-पलखों पर काला रंग

नीता और ईशा अंबानी दोनों ही ग्लैमरस हैं और उनके लाइफस्टाइल को देखते हुए इसमें कोई दो राय नहीं कि उन्हें फैशन की बखूबी समझ है। नीता और ईशा दोनों ही पलखों पर काला रंग लगाना पसंद करती हैं, जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती काफी हद तक बढ़ जाती है।

3-हाईलाइटर करती हैं यूज

नीता और ईशा दोनों ही चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए हाईलाइटर का यूज करती हैं। हाईलाइटर चेहरे की चमक को बढ़ाने के साथ-साथ नैचुरल निखार को भी बूस्ट अप करने में मदद करता है। अगर आप भी चेहरे की चमक को बढ़ाना चाहते हैं तो हाईलाइटर का यूज कर सकते हैं।

4-बोल्ड लिपस्टिक

ईशा और नीता अंबानी दोनों ही बोल्ड लिपस्टिक का यूज करती हैं, जो उनके चेहरे को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने का काम करता है। लिपस्टिक न सिर्फ चेहरे की खूबसूरतीको बढ़ाने का काम करती है बल्कि आपके आपको आकर्षक भी बनाती है। इसलिए हमेशा बोल्ड लिपस्टिक का यूज करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

5-नैचुरल लुक

अंबानी परिवार के सभी सदस्द यानि महिलाएं नैचुरल लुक को काफी हद तक पसंद करती हैं। आप कभी भी उनके चेहरे पर हैवी मेकअप नहीं पाएंगे। हल्का मेक-अप और ज्यादा से ज्यादा नैचुरल चीजों का इस्तेमाल अंबानी परिवार की इन दोनों महिलाओं नीता और ईशा को सबसे जुदा बनाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source