नीम पेस्ट से दूर करें मुंहासों की समस्या, ये हैं नीम से होने वाले स्किन को फायदे

स्किन (Skin) पर होने वाले मुंहासों या एक्ने (Acne) की समस्या को नीम (Neem) दूर करती है। एक्ने को ठीक करने के लिए आप त्वचा पर नीम का पेस्ट लगा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 2, 2020 6:36 PM IST

Neem paste for skin: आयुर्वेद में नीम का इस्तेमाल वर्षों से कई रोगों के इलाज में किया जाता रहा है। इस हेल्दी जड़ी-बूटी के सेवन से कई रोग दूर होते हैं। घाव पर नीम का लेप लगाने से घाव जल्दी भर जाते  हैं। नीम (Neem in hindi) में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। स्किन (Skin) पर होने वाले मुंहासों या एक्ने (Acne) की समस्या को भी नीम (Neem) दूर करती है। एक्ने को दूर करने के लिए आप त्वचा पर नीम का पेस्ट लगा सकते हैं। नीम के पेस्ट (Neem paste) में एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल गुण होने के कारण त्वचा पर हुए कील-मुंहासों की समस्या को एक से दो दिनों में ही ठीक कर देते हैं। जानें, नीम का पेस्ट (Neem paste) त्वचा के लिए किस तरह से फायदेमंद (Neem paste benefits for skin) होता है...

नीम पेस्ट से त्वचा को होने वाले फायदे

मुंहासों की समस्या नीम पेस्ट से करें दूर

यदि आपको एक्ने की समस्या है, तो आप नीम का पेस्ट (Neem paste) एक्ने या मुंहासों (Acne) पर लगाना शुरू कर दें। इस पेस्ट को बनाने के लिए कुछ नीम की पत्तियों को मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए मुंहासों पर लगाकर छोड़ दें। यह पेस्ट स्किन से एक्ने (Acne Scars) के धाग-धब्बे कम कर देगा। मुंहासों के बैक्टीरिया को मारता है। आप इस पेस्ट में गुलाब जल भी मिला सकते हैं।

त्वचा को निखारे नीम

निखरी त्वचा का राज छिपा है (Glowing skin) नीम की पत्तियों और इससे तैयार पेस्ट (Neem paste) में। त्वचा में निखार लाना है, तो सप्ताह में तीन दिन नीम का पेस्ट चेहरे पर लगाएं। आप गुलाबजल भी डाल सकते हैं। जब पेस्ट सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।

नीम से त्वचा रहे मॉइश्चराइज 

नीम का पेस्ट (Neem benefits for skin care) चेहरे के तेल को अवशोषित करता है। त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। नीम का पेस्ट तैयार कर लें। उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट तक स्किन (Skin) पर लगा रहने दें। त्वचा हाइड्रेट रहती है। तेल का निर्माण अधिक नहीं होता है। जिनकी त्वचा ऑयली है (Oily skin) उन्हें नीम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ऑयली त्वचा वाले नीम के पेस्ट में नींबू का रस, दही मिलाकर लगाएं। 10 मिनट सूखने दें, फिर चेहरा पानी से साफ कर लें।

त्वचा को रखे जवां नीम

नीम पेस्ट (Neem in hindi) त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इसके लिए नीम पेस्ट में थोड़ा सा चंदन पाउडर मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाएं। कई तरह की स्किन से संबंधित समस्याएं दूर होंगी।

सर्दियों में रूखी त्वचा की देखभाल के लिए क्या करें, क्या ना करें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source