चाहिए इंस्‍टेंट ग्‍लो, तो इस्‍तेमाल करें केले से बना यह फेस पैक

इस फेस पैक को आप शादी समारोह या पार्टी में जाने से पहले चेहरे पर लगा सकते हैं। चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो नजर आएगा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 17, 2019 4:17 PM IST

कई बार ऐसा होता है कि आपको अचानक याद आता है कि आपको आज शाम को किसी पार्टी में जाना है। उस समय न तो आपके पास पार्लर जाने का वक्‍त होता है और न ही इतना धैर्य कि हफ्तो तक का इंतजार करें। पार्टी लुक के लिए अगर इंस्‍टेंट ग्‍लो और शाइन चाहिए तो अपनाएं ये घरेलू फेस पैक। आइए हम बताते हैं इसे बनाने और इस्‍तेमाल करने का आसान तरीका।

यह भी पढ़ें - क्‍यों आ जाता है प्राइवेट पार्ट में कालापन, कैसे करें इसे दूर ?

ये है इंस्‍टेंट ग्‍लो के लिए फेसपैक

चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाना है तो चावल के आटे और केले से बना फेसपैक बहुत अच्छा विकल्प है। चावल के आटे में तेल अवशोषित करने वाले गुण होते हैं और यह एक्सफोलिएटर के रूप में भी काम करता है वहीं केला चेहरे को हाइड्रेट कर इसे मुलायम बनाता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो देख सकते हैं। इंस्टेंट ग्लो के लिए चावल के आटे और बनाना फेसपैक बेहतर विकल्‍प है। आइए बताते हैं कि इसे कैसे बनाया जाए।

यह भी पढ़ें - गुड़ खाते तो हैं, अब लगाइए भी, बढ़ जाएगी खूबसूरती 

फेस पैक बनाने की सामग्री

इस तरह बनाएं फेस पैक

चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए चावल का आटा और केले का फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले केले को मैश कर इसमें चावल का आटा मिलाएं और एक अच्छा स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसके बाद पेस्ट में शहद मिलाकर एक बार फिर अच्छे से मिला लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर ऐसे लगाएं कि हर एरिया कवर हो जाए। 15 मिनट के लिए इस फेस पैक को सूखने दें और 15 मिनट बाद अपनी हथेलियों से चेहरे की मसाज करें। अब चेहरा पानी से धो लें। इस फेस पैक को आप शादी समारोह या पार्टी में जाने से पहले चेहरे पर लगा सकते हैं। चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो नजर आएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source