ये हैं बगल के बाल हटाने के 3 नेचुरल तरीके, बिना वैक्स-शेविंग कराए जड़ से गायब होंगे बाल

Home Remedies To Remove Underarm Hair: बगल के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : February 14, 2025 8:23 PM IST

How To Remove Underarm Hair: क्या आप भी बगल (अंडरआर्म्स) के अनचाहे बालों से परेशान हैं? अंडरआर्म्स के अनचाहे बाल न केवल पसीने और दुर्गंध का कारण बन सकते हैं, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी प्रभावित कर सकते हैं। कई महिलाएं अंडरआर्म्स के बालों के कारण स्लीवलेस ड्रेस पहनने में शर्मिंदगी महसूस करती हैं। ऐसे में, ज्यादातर महिलाएं अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए रेजर या वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। लेकिन बार-बार रेजर का इस्तेमाल करने के कारण अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ने लगती है। वहीं, कुछ महिलाओं को वैक्सिंग के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है। ऐसे में, आप चाहें तो बगल के बाल हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से घर बैठे अपने अंडरआर्म्स के बालों से छुटकारा पा सकते हैं (Home Remedies To Remove Underarms Hair Naturally In Hindi)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

बेसन और दही

अंडरआर्म्स यानी बगल के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप बेसन और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच दही डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने अंडर आर्म्स पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट बाद पेस्ट को हल्के हाथों से रगड़ें और गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। सप्ताह में 2 से 3 बार बेसन और दही के मिश्रण का उपयोग करने से न केवल अनचाहे बालों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या भी दूर होगी।

नींबू और शहद

बगल के बालों को साफ करने के लिए आप नींबू और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नींबू और शहद का मिश्रण बालों को कमजोर करके हटाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को साफ करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अंडरआर्म्स पर लगाकर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद किसी गीले सूती कपड़े से हल्के हाथों से पोंछकर धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 1-2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आलू और मसूर दाल

अगर आप बगल के अनचाहे बालों से परेशान हैं, तो आलू और मसूर दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, आलू एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है। यह बालों की ग्रोथ को हल्का करने और स्किन से बालों को हटाने में मदद करते हैं। इसके लिए आधा कटोरी मूंग दाल को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें 2 चम्मच आलू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और करीब 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो दें। हफ्ते में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करने से अनचाहे बाल धीरे-धीरे बाल गायब होने लगेंगे।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।