Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेयर डाई के निशान को स्किन से हटाने के लिए अपनाएं ये आसान नेचुरल तरीके

कई बार बालों को डाई करते समय त्वचा से हेयर डाई का निशान जल्दी नहीं जाता है। कुछ आसान से तरीके से आप त्वचा से डाई के निशान छुड़ा सकते हैं।

हेयर डाई के निशान को स्किन से हटाने के लिए अपनाएं ये आसान नेचुरल तरीके
Manufacturers of hair dyes removed some of these compounds, but scientists are unsure if the substances still present are carcinogenic. In addition, there is conflicting evidence regarding the relationship between using hair dye and developing cancer.

Written by Anshumala |Published : February 21, 2019 1:03 PM IST

अक्सर हेयर डाई लगाते समय डाई त्वचा पर भी लग जाता है। माथे, कान, गर्दन या फिर हाथों की त्वचा पर डाई के निशान रह जाते हैं। डाई का रंग त्वचा पर दिखे, तो भद्दा लगता है। कई बार त्वचा से डाई का निशान जल्दी नहीं जाता है। कुछ आसान से तरीके से आप त्वचा से डाई के निशान छुड़ा सकते हैं।

बढ़ती उम्र में भी बालों को रखना है मजबूत और घने, तो अपनाने होंगे ये 5 गोल्डन रूल्स

नेल पॉलिश रिमूवर

Also Read

More News

रुई पर नेल पॉलिश रिमूवर लगाएं। जहां हेयर डाई लगा हुआ है, वहां उसे रगड़ें। इस दौरान सेंसेशन होगा लेकिन त्वचा को साफ करते रहें। नेल पॉलिश रिमूवर से एलर्जी है तो इसका यूज न करें।

टूथपेस्ट

टूथपेस्ट को प्रभावित त्वचा पर जल्दी से लगाएं। टूथपेस्ट से त्वचा को स्क्रब करें और फिर धो लें। आप चाहें, तो थोड़ी देर टूथपेस्ट को लगा कर छोड़ दें।

बालों को कलर करवाने से हो सकती है यह बीमारी, जान लें हेयर कलरिंग के नुकसान

बेबी और ऑलिव ऑयल

बेबी और ऑलिव ऑयल भी काफी असरदायक होता है। थोड़ा सा तेल लें। जिस जगह पर निशान लगा हुआ है, वहां लगाकर उसे हल्के हाथों से रगड़ें। उसके बाद धो लें। बेहतर नतीजे के लिए तीन-चार बार इसे दोहराएं।

पेट्रोलियम जेली

जेली त्वचा से हेयर डाई के निशान हटाने का सबसे आसान तरीका है पेट्रोलियम जेली। आप थोड़ा ज्यादा सा जेली लें और प्रभावित जगह पर लगएं, अब इसे कॉटन पैड की मदद से रगड़ें। हो सकता है शुरुआत में आपको इसका असर दिखाई ना दे लेकिन लगातार इस्तेमाल से दाग पूरी तरह से चला जायेगा। ये तरीका बाकि ऑप्शन की तुलना में सस्ता भी है।

चाहिए स्वस्थ और शाइनी बाल, तो लगाएं दही और एलोवेरा जेल से तैयार हेयर मास्क

मेकअप रिमूवर

आम दिनों में जैसे आप मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करती हैं, ठीक उसी तरह डाई के निशान पर भी इसका इस्तेमाल करना है। आप रुई के टुकड़े पर मेकअप रिमूवर लें और उस जगह को हल्के हाथों से रगड़ें। एक मिनट तक ऐसा करें। आपको असर जरूर नजर आएगा।

सफेद होते बालों से हैं परेशान, ये ईजी नेचुरल टिप्स बालों को फिर से बना देंगे काला

बर्तन साफ करने वाला लिक्विड

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

जैसे ही आप अपनी त्वचा पर हेयर डाई का निशान देखें वैसे ही सीधा किचन का रुख कर लें और थोड़ा सा डिश वॉश लिक्विड लें। अगर ये लिक्विड नींबू वाला है तो ज्यादा बढ़िया है। आप इस लिक्विड में बेकिंग सोडा मिला सकती हैं और फिर कॉटन पैड या फिर कपड़े की मदद से उस जगह पर रगड़ सकती हैं। एक मिनट तक रुकें और फिर पानी से साफ़ कर लें।

About the Author

... Read More