
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : November 1, 2024 11:18 AM IST
Skin care tips after diwali: सर्दियों में त्वचा का निखार कम हो जाना एक सामान्य समस्या है, क्योंकि ठंड के मौसम में हवा में नमी की कमी होती है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। त्वचा में खिंचाव महसूस होता है और इसका प्राकृतिक निखार खोने लगता है। जिस कारण हमें खुद ही अपना चेहरा पसंद नहीं आता। इस नेचुरल ग्लो को वापस लाने के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते हैं कई तरह की क्रीम लगाते हैं जो की केमिकल से भरपूर होती है, लेकिन यह आपके चेहरे को लाभ पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं इसलिए आपको कुछ ऐसे उपायों की तरफ रुख करना चाहिए जो न सिर्फ आपकी त्वचा को लाभ पहुंचा, बल्कि बिना कोई नुकसान करें इसलिए अगर आपके चेहरे का नेचुरल निखार कम हो गया है और आप उसे वापस पाना चाहते हैं, तो नहाने के बाद कुछ खास चीजों का उपयोग कर सकते हैं। इनसे आपकी त्वचा को गहराई से पोषण मिलेगा और नेचुरल ग्लो तेजी से वापस आने लगेगा।
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देकर उसे हाइड्रेट करते हैं और निखार लाते हैं। त्वचा को इसका पोषण देने के लिए आप नहाने के बाद चेहरे को हल्के से पोंछ लें और ताजे एलोवेरा जेल को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। इसे छोड़ दें ताकि त्वचा इसे अच्छे से सोख सके।
गुलाब जल त्वचा को ताजगी और ठंडक प्रदान करता है, जबकि ग्लिसरीन त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इससे चेहरा साफ, नर्म और चमकदार लगता है। चेहरे की त्वचा को गुलाब जल और ग्लिसरीन का सही पोषण देने के लिए गुलाब जल और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में मिलाकर एक मिश्रण बना लें। नहाने के बाद इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं।
नारियल तेल हमेशा से ही त्वचा के लिए एक बेहतरीन विकल्प के रूप में साबित होता रहा है। दरअसल नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट करके उस पर प्राकृतिक चमक लाता है। इसके लिए आप नहाने के बाद थोड़ा सा नारियल तेल लें और हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश करें।
शहद त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, जबकि नींबू में विटामिन सी होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप शहद और नींबू का रस मिलाकर एक पतला लेप बनाएं और नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं। इसे 5-10 मिनट के बाद धो लें।
संतरे के छिलके में विटामिन सी होता है, जो त्वचा को टोन और ब्राइट बनाता है। दूध से त्वचा को पोषण मिलता है और उसकी रंगत निखरती है। इसके लिए आप संतरे के छिलके के पाउडर में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे 5-10 मिनट के बाद धो लें।
इनमें से किसी भी उपाय को नियमित रूप से नहाने के बाद आजमाएं और आप देखेंगे कि आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक लौटने लगी है।