हेयर फॉल एक बड़ी समस्या है जिसके कई कारण हैं। एक्सपर्ट की मदद से इन कारणों का पता लगाने के साथ-साथ कुछ घरेलू चीज़ों के इस्तेमाल से आप इस समस्या से राहत पाने की कोशिश कर सकते हैं। जी हां, अगर आप महंगी ट्रीटमेंट्स या हेयर प्रॉडक्ड्स पर खर्च करना नहीं चाहते तो अपने किचन में मौजूद कुछ चीज़ों का इस्तेमाल करें ताकि आपको बालों के झड़ने की समस्या से थोड़ी राहत मिल सके-
ऐवकाडो- विटामिन बी और ई से भरपूर ऐवकाडो न केवल बालों को मज़बूत बनाता है बल्कि उसे मॉश्चराइज़ भी करता है। ऐवकाडो को एग यॉर्क के साथ अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे अपने बालों पर लगाकर 20 मिनट तक रहने दें। यह पैक न केवल डैमेज बालों को रिपेयर करता है बल्कि बालों का झड़ना भी रोकता है।
केला- पौटैशियम और विटामिन ए से भरपूर केला बालों को मज़बूत बनाकर उन्हें नया जीवन देता है। एक केले को मसलकर उसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें। इसे स्कैल्प पर 15 -20 मिनट के लिए लगाएं और 15-20 मिनट बाद किसी माइल्ड शैम्पू के साथ धो दें।
प्याज़-शायद आपको पता नहीं कि प्याज का रस बालों का झड़ना रोकने का एक घरेलू नुस्खा है। जी हां, बैक्टेरिअल इंफेक्शन की वजह से बालों के पतले होने की समस्या में इसका इस्तेमाल किया जाता है। प्याज का ताज़ा रस बालों पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो डालें। अच्छे परिणाम के लिए नियमित इस्तेमाल करें।
गाजर- प्याज की तरह,गाजर का रस भी बालों को झड़ने से रोकता है। यह पोरों को पोषण देकर बालों को मज़बूत बनाता है। ब्लेंडर में पिसकर गाजर का जूस निकाल लें और उसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होना दें। इसे स्कैल्प पर लगाएं और बालों को झड़ने से रोकें।
ओटमील- एक चम्मच ओटमील, एक कप दूध और बादाम के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इसे अपने बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धोएं। ओटमील आपके ऑयली स्कैल्प का पोषण करता है। साथ ही डैंड्रफ दूर कर बालों की जड़ों को स्वस्थ बनाता है और इस तरह बालों का झड़ना कम होता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.