Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों का मौसम आते ही स्किन होने लगी खराब? महंगे प्रोडक्ट्स नहीं घर में रखी इन 4 चीजों से मिलेगा नेचुरल ग्लो

Skin Care: स्किन के लिए सर्दियों का मौसम इतना अच्छा नहीं होता क्योंकि इसमें नेचुरल निखार तो जाने लगता ही है साथ ही अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में कुछ नेचुरल चीजें हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

सर्दियों का मौसम आते ही स्किन होने लगी खराब? महंगे प्रोडक्ट्स नहीं घर में रखी इन 4 चीजों से मिलेगा नेचुरल ग्लो

Written by Mukesh Sharma |Published : December 6, 2024 1:46 PM IST

Natural things for healthy skin glow: सर्दियों का मौसम चेहरे की त्वचा पर गहरा प्रभाव डालता है। ठंडी हवाएं और कम आर्द्रता त्वचा को सूखा और डल बना देती हैं। इससे न सिर्फ त्वचा का नमी संतुलन बिगड़ता है, बल्कि चेहरे पर फाइन लाइन्स, दरारें और फ्लेकिनेस भी आ सकते हैं। सर्दियों में स्किन को मॉइस्चराइज करने की जरूरत अधिक होती है, क्योंकि स्किन का प्राकृतिक तेल सूखने लगता है। इस समय सही स्किन केयर रूटीन अपनाना चाहिए, ताकि चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखा रखा जा सके। हालांकि, महंगे स्किन प्रोडक्ट्स की जगह कुछ घरेलू चीजों से भी आप अपनी स्किन को निखार सकते हैं। देसी घी, कच्चा दूध, शहद और नारियल का तेल जैसी प्राकृतिक चीजें स्किन को सर्दियों में सही पोषण देती हैं और उसे ग्लोइंग बनाती हैं। जानिए कैसे-

1. देसी घी (Desi ghee for skin)

देसी घी में विटामिन ए, डी, ई और के जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो स्किन को गहरी नमी और पोषण प्रदान करते हैं। सर्दियों में जब स्किन ड्राई होने लगे, तब आप सोने से पहले चेहरे पर हल्के हाथें से देसी घी की मसाज करें। यह स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखता है, साथ ही डलनेस को भी दूर करता है। सर्दियों में स्किन को हेल्दी रखना है, तो देसी घी का इस्तेमाल करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

2. कच्चा दूध (Raw milk for skin)

कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं और उसे मुलायम बनाते हैं। कच्चा दूध स्किन की टोन को भी इवन करता है और उसकी नमी बनाए रखता है। आप इसे रूई के बल्ब से चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। देखिएगा आपका चेहरा कितना खिला-खिला नजर आएगा।

Also Read

More News

3. शहद (Honey for skin)

शहद एक बेहतरीन हाइड्रेटिंग एजेंट है, जो स्किन को गहरी नमी प्रदान करता है। यह त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो स्किन इन्फेक्शन, स्किन एलर्जी और दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद करते हैं। आप शहद को चेहरे पर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं और 15-20 मिनट बाद धो दें।

4. नारियल का तेल (Coconut oil for skin)

नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ उसे नुकसान से बचाते हैं। यह स्किन के अंदर तक पोषण पहुंचाता है और सर्दियों में स्किन को ड्राई होने से बचाता है। नारियल तेल को चेहरे और शरीर पर हल्के हाथों से लगाकर छोड़ दें, यह स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाता है। इन प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके आप सर्दियों में अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रख सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।