Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Skin care tips in changing weather: मौसम कैसा भी हो स्किन का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है और ऐसा न होने पर कई तरह की स्किन प्रॉब्लम होने लगती है। गर्मियां में जहां स्किन में पिंपल, खुजली व लालिमा जैसी समस्याएं रहती हैं, वहीं सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन इन दोनों से ज्यादा हानिकारक स्किन के लिए बदलता हुआ मौसम होता है, जिसमें कई तरह की स्किन प्रॉब्लम होने का खतरा रहता है। वैसे तो स्किन का ध्यान रखने के लिए कई अलग-अलग तरह स्किन प्रोडक्ट मार्केट में उपलब्ध हैं, लेकिन ये महंगे होने के साथ-साथ कई बार स्किन को नुकसान भी पहुंचा देते और इसलिए लोग जोखिम कम उठाते हैं। लेकिन ऐसे में स्किन के लिए घरेलू व नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है।
स्किन के लिए एलोवेरा जेल कितना फायदेमंद है, इस बारे में तो आजकल हर कोई जानता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एलोवेरा के नेचुरल जेल में कुछ अन्य चीजों के भी शामिल किया जा सकता है, जो उसके प्रभाव को और ज्यादा बढ़ा देता है। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि बदलते मौसम में नेचुरल जेल के साथ किन चीजों को मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसकी मदद से बदलते मौसम में स्किन होने वाले डैमेज को रोका जा सकता है।
स्किन के लिए शहद को बेहद फायदेमंद उपायद माना गया है, जो त्वचा की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है। एलोवेरा के साथ मिलाकर इसका इस्तेमाल करना और ज्यादा फायदेमंद रहता है, जिससे स्किन से जुड़ी कई समस्याओं के होने के खतरे को कम किया जा सकता है। शहद और एलोवेरा दोनों को समान मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है।
त्वचा के लिए विटामिन ई भी बेहद फायदेमंद है, क्योंकि स्किन के लिए एक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करता है। एक चम्मच शहद में एक विटामिन ई कैप्सूल अच्छे से मिला लें और रात को साफ पानी से मुंह धोकर इस मिश्रण को मास्क के रूप में लगाएं। इससे त्वचा में होने वाली लालिमा होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
बदलते मौसम में ड्राई स्किन की समस्या काफी ज्यादा रहती है और शुगर एक नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। दो चम्मच एलोवेरा के फ्रेश जेल में एक चम्मच चीनी की मिलाएं और उसे चम्मच के साथ अच्छे से 5 मिनट तक मिक्स करें। उसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगे रहने के बाद इसे अच्छे से धो लें।
नींबू के ताजे रस का इस्तेमाल भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद रहता है और यह बदलते मौसम में खराब होने वाले निखार को वापस लाने के लिए काफी प्रभावी है। दो चम्मच एलोवेरा रस में एक चम्मच नींबू मिक्स कर लें और रात को सोने से पहले ताजे पानी में मुंह धोकर इस मिश्रण को लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे साफ पानी से ही धो लें।
यह जानना भी जरूरी है कि कुछ लोगों की स्किन सेंसिटिव हो जाती है और कई बार नेचुरल चीजें लगाने से भी रिएक्शन होने लगते हैं। इसलिए खासतौर पर जिन लोगों को पता है कि उनकी स्किन सेंसिटिव है, तो किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले एक बार किसी अच्छे स्किन डॉक्टर (डर्मेटोलॉजिस्ट) से एक बार संपर्क कर लेना चाहिए। साथ ही पहली बार किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनी स्किन पर इस्तेमाल करने से पहले भी एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।