
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 23, 2018 3:37 PM IST
Threading is one of the most common ways to treat bushy eyebrows in Indian salons. © Shutterstock
आइब्रो बढ़ने पर अक्सर आप थ्रेडिंग करवाती हैं। कई बार थ्रेडिंग करवाते ही उस जगह पर जलन, सूजन या लाल निशान पड़ जाते हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं को सिर्फ दर्द महसूस होता है, किसी भी तरह की जलन या सूजन नहीं होती। थ्रेडिंग करवाना आसान और बेहतर उपाय है, क्योंकि इसमें केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती है। केमिकल प्रोडक्ट्स का चेहरे की त्वचा पर इस्तेमाल करना कई बार नुकसानदायक होता है। ऐसे में थ्रेडिंग करवाना ही बेहतर होता है। यदि आपको भी थ्रेडिंग करवाने के बाद जलन, दर्द महसूस होती है, तो इससे राहत पाने के लिए क्रीम इस्तेमाल में न लाएं। दरअसल, कई बार बिना डॉक्टर की सलाह लिए क्रीम अप्लाई करना त्वचा पर साइड इफेक्ट भी कर सकता है। आप चाहें, तो नीचे दिए गए घरेलू उपचारों का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा सुरक्षित रहेही।
इसे भी पढ़ें: चश्मा पहनने से पड़ गए हैं निशान, ये 5 आसान घरेलू नुस्खे दूर करेंगे ये निशान
थ्रेडिंग के बाद करें टोनर यूज
टोनर में कूलिंग इफेक्ट होता है जो थ्रेडिंग के कारण होने वाली जलन से राहत देता है। इससे सूजन भी कम होती है। एक कॉटन में टोनर लें। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। टोनर त्वचा के पोर्स को बंद करता है जो आपके थ्रेडिंग के बाद खुल जाते हैं। झुर्रियों से पाना है छुटकारा तो करें टीस्पून मसाज
बर्फ दे जलन से आराम
बर्फ लालीपन, सूजन और जलन की समस्या को दूर करने के काम आता है। थ्रेडिंग के बाद जब भी उस भाग पर जलन या रेड मार्क हो जाए, तो वहां आइस क्यूब रब करें। रैशेज और कट से भी राहत प्रदान करता है, क्योंकि इसमें कूलिंग और सूदिंग इफेक्ट होता है। बाल होंगे घने और मजबूत, जब करेंगे ये 4 योगासन
दूध लगाएं
दूध में मौजूद प्रोटीन थ्रेडिंग के बाद होने वाली जलन, लालीपन और सूजन को दूर करने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को भी रक्षा प्रदान करता है। दूध को रुई में डुबोकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
खीरे के स्लाइस
खीरे में एनजेसिक इफेक्ट होता है जो थ्रेडिंग के बाद होने वाली जलन को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो आइब्रो के आस-पास के हिस्सों में होने वाली जलन और सूजन को कम करता है। खीरे के टुकड़े को 10 मिनट तक आइब्रो पर रखें। जलन दूर होगा। टूथपेस्ट और नमक से दूर करें ब्लैकहेड्स की समस्या
एलोवेरा जेल
त्वचा पर होने वाले जलन और रेड रैशेज को दूर करना है, तो एलोवेरा जेल बहुत काम का है। एलोवेरा जल को आइब्रो के आस-पास लागएं। एलोवेरा में कूलिंग इफेक्ट होता है, जो जलन और लालीपन को कम करने में मदद करता है।