'Mom To Be' के लिए एक्सपर्ट ने शेयर की ब्यूटी टिप्स, स्किन व बालों को नुकसान पहुंचे बिना मिलेगा फायदा
Skin and Hair Care Tips For Mom To Be: अगर आप मां बनने वाली हैं तो जाहिर सी बात है आप अपनी त्वचा और बालों की खूबसूरती को भी बरकरार रखना चाहेंगी। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कौन सी टिप्स आपके काम आएंगी।
Pregnancy Ke Baad Skin Or Hair Care Kaise Kare: वैसे तो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं के चेहरे का निखार अलग ही चमक रहा होता है, लेकिन अगर हम फेस पर कुछ लगाने की बात करें तो सभी महिलाएं केमिकल का इस्तेमाल करने से परहेज करती हैं। यह स्वाभाविक है, क्योंकि प्रेग्नेंसी और बच्चे का आना शरीर और जीवनशैली में कई बदलाव लाता है। इस दौरान एक महिला के शरीर में शारीरिक, हार्मोनल और ग्रंथियों से जुड़े बदलाव होते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अपनी त्वचा और बालों में कई तरह के बदलाव महसूस करती हैं। इसमें फेस पर झाइयां, काले दाग-धब्बे और रिंकल्स के साथ-साथ भले ही बाल घने हो जाते हैं लेकिन बालों का टेक्सचर बदल जाता है।
अगर कोई महिला पहले से खुद को तैयारी कर ले और अपनी त्वचा, बालों और शरीर की नियमित देखभाल करे, तो इन बदलावों को सकारात्मक तरीके से स्वीकार करना बहुत आसान हो जाता है। यह एक्सपीरेंस अलग-अलग होता है, क्योंकि कई महिलाओं को लगता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी त्वचा बेहतर हो जाती है और उसमें एक स्वस्थ चमक आ जाती है। ऐसा हार्मोनल बदलावों के कारण होता है। अगर आप त्वचा और बालों से जुड़ी परेशानियां झेल रही हैं तो आइए स्किन और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की बताई इन टिप्स को जानें, ताकि आपके चेहरे पर कमाल का निखार आए।
जानें क्या होता है क्लोएज़्मा और इसे ठीक करने के उपाय
हर किसी की अपनी जरूरतों के हिसाब से, त्वचा की देखभाल का एक रोजाना का रूटीन अपनाना चाहिए। क्लोएज़्मा जिसे मेलाज्मा और प्रेग्नेंसी मास्क भी कहा जाता है। यह प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली एक आम समस्या है, जिसमें त्वचा पर गहरे रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। आमतौर पर, ये धब्बे गालों पर, या माथे, नाक और गालों जैसे उभरे हुए हिस्सों पर दिखाई देते हैं।
FAQ'S
1. प्रेग्नेंसी में बालों को क्या नुकसान होता है?
2. प्रेग्नेंसी में स्किन कैसे प्रभावित होती है?
3. प्रेग्नेंसी में बालों को हेल्दी कैसे रखें?
4. प्रेग्नेंसी में स्किन को हेल्दी कैसे रखें?
एक्सपर्ट बताती हैं कि ऐसे में सनस्क्रीन या लोशन का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, ताकि त्वचा को UV किरणों से बचाया जा सके। असल में यही किरणें इन धब्बों को और ज्यादा उभार देती हैं। जहां तक हो सके, धूप में निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक। चेहरे की मालिश और कुछ खास तरह की क्रीम लगाने से भी मदद मिल सकती है। अगर चेहरे पर मुंहासे या कोई और फुंसी नहीं है, तो नेचुरल फेशियल स्क्रब का इस्तेमाल करने से भी इन निशानों को हल्का करने में मदद मिलेगी।
दाग-धब्बों के लिए बताया नेचुरल उपाय
एक्सपर्ट एक घरेलू उपाय के तौर पर दही में एक चुटकी हल्दी मिलाने का तरीका बताती हैं। इसे रोजाना इन धब्बों पर लगाएं और लगभग 20 मिनट तक सूखने देने के बाद पानी से धो लें। आप चाहें तो शहद और नींबू के रस को आपस में मिलाकर, ठीक इसी तरह रोजाना इन धब्बों पर लगा सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल
प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली हार्मोनल हलचल से आमतौर पर बालों को भी फायदा पहुंचाता है। अच्छा पोषण और डॉक्टर द्वारा बताए गए विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट्स, असल में बालों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हालांकि, अगर कोई मानसिक तनाव है, तो इसका असर बालों पर भी दिख सकता है, जैसे कि बालों का झड़ना। बच्चे के जन्म के बाद बालों का झड़ना शुरू हो सकता है।
प्रेग्नेंसी के बाद बाल झड़ना है आम
एक्सपर्ट बताती हैं कि असल में प्रेग्नेंसी के बाद बालों के झड़ने की समस्या लगभग आम बात है। बाल बेजान और रूखे भी दिखने लग सकते हैं। इस बारे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है। एक बार जब हार्मोन का संतुलन ठीक हो जाता है, तो यह समस्या आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान बालों की नियमित देखभाल करने से समस्याओं को कम करने में बहुत मदद मिलती है।
एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बालों की देखभला?
एक्सपर्ट शहनाज हुसैन कहती हैं कि आपकी नियमित देखभाल में हफ्ते में दो से तीन बार, किसी हल्के हर्बल शैम्पू से बाल धोना शामिल होना चाहिए। हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें, जब तक कि यह बहुत जरूरी न हो। जितना हो सके, बालों को अपने आप सूखने दें।
हफ्ते में एक बार मेहंदी लगाने से भी बाल अच्छी हालत में रहते हैं। इससे बालों में जान और चमक आती है, जिससे वे और भी खूबसूरत दिखते हैं। हफ़्ते में एक बार तेल लगाना भी जरूरी है। असल में, आप शैम्पू करने से एक रात पहले तेल लगा सकती हैं। आपको बच्चे के जन्म के बाद भी विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट्स लेना जारी रखने के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
डिस्क्लेमर- आपको यह याद रखना चाहिए कि प्रेग्नेंसी कोई बीमारी नहीं है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसलिए, इस आने वाले पल और इस अनुभव का आनंद लें। बालों की रोजाना की बाहरी देखभाल के साथ-साथ, अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। जब आप अच्छा महसूस करेंगी, तो आप अच्छी दिखेंगी भी और जब आप अच्छी दिखेंगी, तो आप और भी अच्छा महसूस करेंगी। खूबसूरती का असली मतलब यही है।