हेयर थिनिंग की प्रॉब्लम से हैं परेशान तो हफ्ते में 1 बार जरूर ट्राई करें ये उपाय, कम होगी समस्या

बालों के कम होने या पतले होने की इस समस्या से राहत के लिए कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चीजों की मदद से स्कैल्प का पोषण करने और हेयर थिनिंग की समस्या को कम करने में मदद हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 5, 2023 9:40 PM IST

Natural remedies for hair thinning problems: हेयर फॉल की तरह हेयर लॉस और हेयर थिनिंग जैसी समस्याएं भी बहुत कॉमन हैं। हेयर थिनिंग की समस्या में बालों की क्वालिटी धीरे-धीरे खराब होने लगती है और बाल पतले होने लगते हैं। हेयर थिनिंग की वजह से सिर में बालों की ग्रोथ भी रूक जाती है और इस तरह सिर पर से बाल पूरी तरह खत्म होते-से दिखायी देते हैं। हेयर थिनिंग के कई कारण हो सकते हैं जैसे पोषक तत्वों की कमी, केराटीन का लो लेवल या हेयर स्टाइलिंग प्रॉडक्ट्स का बहुत अधिक इस्तेमाल करने के साइड-इफेक्ट्स। हेयर थिनिंग की समस्या होने पर लोगों को बहुत अधिक टेंशन होने लगती है और वे परेशान हो जाते हैं। बालों के कम होने या पतले होने की इस समस्या से राहत के लिए कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चीजों की मदद से स्कैल्प का पोषण करने और हेयर थिनिंग की समस्या को कम करने में मदद हो सकती है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में जो हेयर थिनिंग की समस्या में आप आजमा सकते हैं। इन नुस्खों को तैयार करने और इन्हें इस्तेमाल करने के तरीके। (Natural remedies for hair thinning problems in Hindi.)

लगातार कम हो रहे बालों की समस्या से राहत के घरेलू उपाय

यूं लगाएं बालों में प्याज का रस

प्याज को एक हेयर टॉनिक के तौर पर जाना जाता है क्योंकि,बालों की कई समस्याओं के लिए प्याज का रस (onion juice for hair problems) इस्तेमाल किया जाता है। हेयर थिनिंग की समस्या होने पर भी आप प्याज का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज में सल्फर पाया जाता है और यही सल्फर बालों की समस्या को कम करता है। प्याज की मदद से हेयर थिनिंग की समस्या को ट्रीट करने के लिए इस तरह से नुस्खा तैयार करें-

  • एक प्याज को काटकर उसे पीस लें और उसका रस निकाल लें।
  • आधा कटोरी प्याज का रस लें और इसमें गुड़हल के 4-5 फूल लेकर पीस लें।
  • अब इसमें जरूरत भर का नारियल का तेल मिलाएं।
  • अब इन तीनों चीजों के मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं।
  • घंटेभर बाद इसे शैंपू और पानी की मदद से साफ कर लें।
  • हर 2-3 दिन बाद इस चीज को बालों में लगाने से धीरे-धीरे इस समस्या से राहत मिलती है।

करी पत्ते से यूं तैयार करें हेयर मास्क

पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ते बालों के लिए एक बहुत अच्छा इंग्रीडिएंट है। यह बालों से जुड़ी कई समस्याओं को आसानी से कम करता है। बालों को हेल्दी और प्रॉब्लम-फ्री रखने के लिए आप करी पत्ते का पेस्ट बालों में लगा सकते हैं। हेयर थिनिंग में करी पत्ते के इस्तेमाल का तरीका पढ़ें यहां-

  • मुट्ठीभर करी पत्ता लें और इसे पानी से धोकर अच्छी तरह साफ कर लें। फिर उसे पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब, आधी कटोरी कलौंजी के बीज लें और उसे तवे पर भून लें। अब इसे ठंडा होने के लिए रखें। ठंडा होने के बाद कलौंजी को पीसकर इसका पाउडर बना लें।
  • अब एक कटोरी में 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें करी पत्ते का पेस्ट और कलौंजी का पाउडर मिलाएं।
  • फिर किसी बर्तन में नारियल का तेल गर्म करें और उसमें करी पत्ते का मिश्रण मिला कर अच्छी तरह पका लें। फिर, आंच से इसे उतारकर एक तरफ रख दें।
  • तेल का मिश्रण ठंडा होने के बाद अपने बालों और सिर में इसे लगाएं।
  • घंटेभर इसे शैम्पू और पानी से साफ करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source