Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Raw Milk for Face: असली खूबसूरती पाने का मंत्र महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स में नहीं बल्कि प्रकृति में ही है, क्योंकि प्रकृति के पास वो सब है, जो आपको अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा हमेशा चमकदार और ग्लोइंग रहे, तो इसके लिए घर में मौजूद साधारण चीजें ही काफी हैं, जिसे आप नजरअंदाज कर देती हैं। कच्चा दूध ऐसा जादुई इंग्रेडिएंट्स साबित होता है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देता है, नमी बनाए रखता है और त्वचा को नेचुरल तरीके से ब्राइटनेस देता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाकर नई चमक लाने में मदद करते हैं। बस जरूरत होती है इसे कुछ प्राकृतिक चीजों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने की और फिर कुछ ही दिनों में मिलेगा आपको ऐसा ग्लो जो हर किसी को दीवाना बना दे। तो आइए जानते हैं, इस खास तरीके के बारे में।
इसके लिए आप एक चम्मच बेसन में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें और हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। यह फेस पैक त्वचा की गहराई से सफाई करने में कारगर होता है, टैनिंग हटाता है और आपका चेहरा दमकने लगता है।
इस पेस्ट को तैयार करने के लिए आधा चम्मच हल्दी में एक चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। असल में यह मिश्रण एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। अगर आप इसका नियमित उपयोग करते हैं तो कुछ ही दिनों में चेहरा साफ, मुलायम और चमकदार बन जाता है।
आप एक चम्मच शहद में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाएं, फिर इसे हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। यह फेस पैक त्वचा को हाइड्रेट करता है, ड्राइनेस कम करता है और प्राकृतिक निखार लाने में मदद करता है। सर्दियों में यह नुस्खा खासतौर पर फायदेमंद साबित होता है।
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और त्वचा को चमकदार बनाने वाले गुण इसमें पाए जाते हैं, वहीं दूध इसे पोषण देता है। यह मिश्रण चेहरे की रंगत निखारने में बेहद असरदार साबित होता है। आप एक चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। इन घरेलू नुस्खों का नियमित उपयोग न केवल आपकी त्वचा को स्वस्थ रखेगा, बल्कि उसे नेचुरल ब्राइटनेस भी देगा।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।