कच्चे दूध व हल्दी से बनी ये पेस्ट आपकी सारी स्किन प्रॉब्लम्स का राज, सर्दियों में भी धूप सी चमकती रहेगी त्वचा

Natural paste for skin: स्किन केयर प्रोडक्ट्स महंगे और केमिकल बेस्ड होने के कारण ज्यादातर लोग हेल्दी स्किन रखने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक है कच्चे दूध और हल्दी की ये खास पेस्ट।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 7, 2023 12:38 PM IST

Milk and turmeric paste for skin: हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन बेदाग और सुंदर रहे, क्योंकि आपकी स्किन न सिर्फ आपको सुंदर बनाती है बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। लेकिन जब भी सर्दियों का मौसम आता है, तो स्किन से जुड़ी नई-नई समस्याएं पैदा होने लगती हैं। सर्दियों को स्किन का दुश्मन इसलिए माना जाता है क्यों कि इसमें स्किन में रूखापन व अन्य कई समस्याएं होने लगती हैं। वैसे तो कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जिनकी मदद से स्किन का ध्यान रखा जाता है। लेकिन ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स या तो बहुत महंगे होते हैं या फिर केमिकल बेस्ड होने के कारण इनका ज्यादा यूज करना स्किन को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी पहुंचा सकता है। यही कारण है कि आज भी लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की बजाय अपनी स्किन पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करने पर फोकस करते हैं। ऐसे ही एक घरेलू उपाय के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

कच्चे और दूध की हल्दी का पेस्ट

स्किन से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं के लिए लोग घरेलू चीजों पर ही फोकस करते हैं और ऐसे ही एक घरेलू चीज है कच्चे दूध और हल्दी का पेस्ट। खासतौर पर जिन लोगों को लगता है दूध और हल्दी का पेस्ट। खासतौर पर सर्दियों में यह नुस्खा काफी फायदेमंद रहता है, क्योंकि सर्दियों में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं और इनकी मदद से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

कच्चे दूध व हल्दी की पेस्ट के फायदे

यह खास नेचुरल पेस्ट स्किन को कोई एक नहीं बल्कि कई फायदे पहुंचाती है, जिसमें आमतौर पर निम्न शामिल हैं -

1. खोए निखार को वापस लाए

सर्दियों में ज्यादातर लोगों की स्किन का नेचुरल निखार गायब होने लगता है। अपनी स्किन की खास देखभाल करते हुए भी यह दिक्कत आने लगती है। लेकिन इस खास नेचुरल नुस्खे की मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है, क्योंकि दूध और हल्दी दोनों में ही स्किन के खोए निखार को वापस लाने के गुण होते हैं।

2. नेचुरल मॉइस्चर बनाए रखे

सर्दियों में हवा रूखी होने के कारण स्किन भी ड्राई होने लगती है, जबकि कच्चे दूध में स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज करने के गुण होते हैं। नियमित रूप से कच्चे दूध और हल्दी से बनी इस पेस्ट का इस्तेमाल करते रहने से त्वचा के मॉइश्चर को बनाकर रखा जा सकता है।

3. एक्ने कम करने में मदद

हल्दी में एंटी एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन, लालिमा आदि को कम करने में मदद करते हैं। चेहरे पर होने वाले एक्ने के लक्षणों को भी हल्दी की इस पेस्ट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। रोजाना इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक्ने होने का खतरा काफी कम रहता है।

इस्तेमाल का सही तरीका

कच्चे दूध और हल्दी की इस पेस्ट को बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका बहुत ही आसान है। सबसे पहले थोड़ा कच्चा दूध लें और उसमें थोड़ी हल्दी मिला लें। पेस्ट बनाने के लिए थोड़ा शहद मिला लें। अब सादे पाने से मुंह धो लें और साफ सूती कपड़े से हल्के हाथों से पोंछ लें। इसके बाद चम्मच की सहायता से इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.