त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के घरेलू नुस्खे आज़माते हैं क्योंकि इन सबसे आपकी त्वचा नैचुरली निखारने में मदद मिलती है। हम आपको बता रहे हैं कुछ साधारण और घरेलू चीज़ों के बारे में जो आप फेस पैक और फेस मास्क बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
हल्दी- हल्दी एंटी-बायोटिक तत्वों से भरपूर होती है। आधा कप दूध में चुटकीभर हल्दी पावडर मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। यह धूप से त्वचा को होनेवाले नुकसान से रिकवरी में मदद करेगा।
चने का आटा या बेसन - बेसन में थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट या सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। यह नुस्खा हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से आपको सन टैन, ब्राउन स्पॉट्स और सनबर्न जैसी तकलीफों से आराम मिलेगा क्योंकि यह डेड सेल्स को हटाने का काम करता है।
नींबू का रस- उमस और धूप से बेनूर हो चुकी त्वचा के लिए नींबू एक अच्छे और नैचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। आप शहद और बेसन में नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं सकती हैं। 10 से 15 मिनट तक त्वचा पर लगे रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो दें।
नारियल पानी और चंदन- चंदन में त्वचा को साफ करनेवाले तत्व होते हैं, जबकि नारियल पानी त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए जाना जाता है। एक चम्मच चंदन पावडर में थोड़ा सा नारियल पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद साफ करें।
ककड़ी और गुलाब जल- ककड़ी और गुलाब जल धूप से झुलसी और घमौरियों वाली त्वचा को राहत देने का काम करते हैं। एक चम्मच ककड़ी का रस, नींबू का रस और गुलाब जल मिक्स करें। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें और फिर सूखने के बाद साफ करें।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.