बिना डाय काले करने हैं अपने सफेद बाल तो नारियल तेल में मिलाएं ये 1 चीज, किसी को पता नही चलेगा कि आपने किया है हेयर कलर

सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग हेयर कलर और हेयर डाय का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इनके इस्तेमाल से बालों को केमिकल के नुकसान पहुंच सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 7, 2025 5:51 PM IST

How to color white hair:  बालों में सफेदी दिखना या काले बालों का सफेद होना अब बुढ़ापे से जुड़ी बात नहीं। अब कम उम्र ही लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं। 30-35 की उम्र के युवा हों या कॉलेज जाने वाले बच्चे सभी के बालों का रंग समय से पहले सफेद हो सकता है। समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या कई कारणों से बढ़ रही है जैसे- बहुत देर तक धूप में टहलना, शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी , केमिकल वाले हेयर केयर प्रॉडक्ट्स से डैमेज और तनाव।

सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग हेयर कलर और हेयर डाय का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इनके इस्तेमाल से बालों को केमिकल के नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में सफेद बालों को काला करने के लिए (Safed bal kale karne ke upay) आप नारियल तेल की मदद ले सकते हैं।

सफेद बालों को कलर करने के लिए नारियल तेल का ऐसे करें इस्तेमाल

सफेद बालों से राहत पाने के लिए नारियल तेल (coconut oil for white hair) की मदद ली जा सकती है।  जैसा कि नारियल का तेल आयुर्वेद में बहुत गुणकारी बताया गया है। नारियल का तेल एक नेचुरल कंडीशनर भी है जो बिखरे और अनमैनेजबल बालों को सॉफ्ट बनाता है। नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। नारियल का तेल धूप की वजह से डैमेज हुए बालों को स्वस्थ बनाता है और बालों को यूवी किरणों के नुकसान से सुरक्षित भी रखता है।  सफेद बालों में नारियल तेल का इस्तेमाल इन दो तरीकों से किया जा सकता है

आंवला पाउडर के साथ नारियल तेल का मिश्रण

  • एक छोटी कटोरी में नारियल का तेल (5-6 चम्मच) लें।
  • इसमें 2-3 चम्मच आंवले का पाउडर (Amla powder) मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को बालों में जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं।
  • 2 घंटे बाद पानी से बालों को धोकर साफ करें और उन्हें कुछ देर खुला ही रखें ताकि बाल अच्छी तरह सूख जाएं।

नारियल के तेल में मिलाएं नींबू का रस

बालों के लिए नींबू का प्रयोगअगर सही तरीके से किया जाए तो इससे बालों की हेल्थ, टेक्स्चर और उनका रंग भी बेहतर होता है। सफेद बालों को काला करने के लिए आप नींबू का रस नारियल के तेल के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं।

  • 4 चम्मच नारियल का तेल लेकर उसमें 4 चम्मच नींबू का रस (Lemon Juice) मिलाएं।
  • इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह फैलाकर लगाएं।
  • एक से डेढ़ घंटे तक इस बालों में लगा रहने दें। उसके बाद बालों को ठंडे पानी से धोएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source