hamburger icon
A
Read in English

बालों को नेचुरली कंडीशन करता है भिंडी का हेयरमास्क, 15 दिनों में उग जाएंगे नए बाल

अगर आपको ड्राई हेयर की प्रॉब्लम है तो आपको भिंडी का मास्क लगाना चाहिए। भिंडी विटामिन के, विटामिन सी के साथ ही पोटैशियम, जिंक और फोलेट से भी लैस होती है। ये सभी तत्व बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। भिंडी आपके बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करती है जिससे ड्राईनेस और डैंड्रफ जड़ से खत्म होते हैं

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 26, 2020 8:11 PM IST

मौजूदा समय में हर दूसरा व्यक्ति बालों से संबंधित अलग-अलग समस्याओं से परेशान है। लेकिन सबसे प्रमुख है हेयरफाल की समस्या। चाहे स्त्री हो या पुरुष, हेयरफाल की समस्या सबको अलग-अलग तरह की होती है। हालांकि इसके पीछे कई कारण जिममेदार होते हैं। खैर, यदि हम समाधान की बात करें तो मार्किट में आपको हेयरफाल रोकने, ड्राई हेयर से छुटकारा पाने और बालों को मजबूत करने के लिए कई हजार प्रॉडक्ट मिल जाएंगे। लेकिन कैमिकलयुक्त प्रॉडक्ट फायदे की जगह नुकसान ज्यादा करते हैं। आज इस लेख में हम आपको भिंडी के हेयरमास्क समेत कुछ अन्य नेचुरल हेयरमास्क बता रहे हैं जो बालों को कई तरह के लाभ देते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये हेयरमास्क और कैसे लगाना है इन्हें—

भिंडी का मास्क

अगर आपको ड्राई हेयर की प्रॉब्लम है तो आपको भिंडी का मास्क लगाना चाहिए। भिंडी विटामिन के, विटामिन सी के साथ ही पोटैशियम, जिंक और फोलेट से भी लैस होती है। ये सभी तत्व बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। भिंडी आपके बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करती है जिससे ड्राईनेस और डैंड्रफ जड़ से खत्म होते हैं। इसे लगाने के लिए 8 से 9 भिंडी लें; उन्हें पानी में तब तक उबालें जब तक कि आपको स्टॉकी टेक्सचर न मिल जाए। अब इस पेस्ट को ठंडा करने के बाद इसमें एक चम्मच शहद मिला दें। अब इसे हल्के हाथों से स्कैल्प में लगाएं। आंधे घंटे तक इसे बालों में रहने दें और फिर बालों को धो दें। यह ओकरा हेयर मास्क आपके बालों को प्राकृतिक रूप से और तुरंत कंडीशन करेगा।

आलू और नारियल तेल का मास्क

विटामिन और खनिजों के लैस आलू, आपके बालों को बेजान होने से बचाता है और उन्हें सिल्की व शाईनी बनाता है। आलू के पैक को बालों में लगाने के लिए आलू से रस के साथ नारियल पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण को हल्के हाथों से अपने स्कैल्प पर लगाकर लगभग 5 मिनट तक मालिश करें। अब बालों को हल्का बांध लें और करीब 30 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो दें।

काले (KALE) हेयर मास्क

विटामिन बी, जिंक, आयरन, पोटेशियम और कॉपर से लैस काले बालों के लिए नेचुरल तरह से मजबूत करती है और बालों के टूटने से बचाती है। इसे बालों में लगाने के लिए आपको एक पेस्ट बनाने की जरूरत है। इसके लिए कुछ काली पत्तियों को लें और कुछ पानी डालकर मिक्सी में इसका बारीक पेस्ट बना लें। अब इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। आपका पेस्ट तैयार है। अब इसे बालों की जड़ों और बालों में लगाएं। आधे घंटे तक रुकें और फिर गुनगुने पानी से बाल धो दें। मजबूत बालों के लिए इसे हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं।

अदरक का हेयर मास्क

अदरकक अपने एंटी इन्फ्लामेट्री गुणों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जब इसके पेस्ट को बालों में लगाया जाता है तो इससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है और रक्त का प्रवाह भी तेज होता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए एक ताजा अदरक का टुकड़ा लें, इसे अच्छे से छील लें। अब, इसे कद्दूकस करें और इसका रस निकालें। अब अदरक के रस में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं। अब, वैकल्पिक रूप से आप इसमें कुछ ग्रीन टी मिला सकते हैं। इससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर गर्म पानी से बाल धोएं। इसे हफ्ते में दो बार करने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है और ड्राई हेयर से छुटकारा मिलता है।