hamburger icon
A
Read in English

घर पर तैयार करें गुड़हल के फूलों से नेचुरल हेयर कलर ऑयल, बाल होंगे स्वस्थ और चमकदार

गुड़हल के फूलों से बने नेचुरल हेयर कलर ऑयल से (Natural Hair Color Oil) आपके बाल स्वस्थ भी रहेंगे, साथ ही यह आपके बालों को मनचाहा कलर भी दे सकता है। गुड़हल के फूल से बना नेचुरल तेल, आपके बालों के लिए हेयर कलर का सबसे बेस्ट (Natural Hair Color Oil) ऑप्शन हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 6, 2020 9:23 PM IST

Natural Hair Color Oil : बालों में कलर करने के लिए अगर आप किसी तरह का केमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो मेहंदी के बदले गुड़हल के फूलों से बना तेल अपने बालों में लगाएं। आज के दौर में बालों को कलर करना एक फैशन बन गया है। ऐसे में लोग बाहर के कलर का इस्तेमाल करते हैं, जो कई तरह के केमिकल से बना (Natural Hair Color Oil) होता है। इससे बालों को नुकसान पहुंचने की संभावना होती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप केमिकल फ्री कलर लगाएं, जो आपके बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएं, तो हिबिस्कुस या गुड़हल के फूल (Hibiscus flower) से बने तेल का इस्तेमाल करें।

गुड़हल के फूलों से बने नेचुरल हेयर कलर ऑयल से (Natural Hair Color Oil) आपके बाल स्वस्थ भी रहेंगे, साथ ही यह आपको एक सुंदर सा कलर भी दे सकता है। गुड़हल के फूल से बना नेचुरल तेल, आपके बालों के लिए हेयर कलर का सबसे बेस्‍ट (Natural Hair Color Oil) ऑप्‍शन हो सकता है। आइए जानते हैं गुड़हल के फूल से कलर बनाने का तरीका-

गुड़हल के फूल से बनाएं तेल ( How To Make Natural Hair Color Oil)

सामग्री

  • लाल गुड़हल के फूलों की पंखुड़ियां (1 या 2 )
  • पानी (1 या 2 कप)
  • वियर (2 कप)
  • स्प्रे करने के लिए बोतल
  • कंघी

गुड़हल के फूल से हेयर कलर तेल बनाने का सही तरीका

  • एक पैन में दो कप पानी को अच्छे से उबालें।
  • पानी उबलने के बाद इसे गैस से उतार लें। इसमें गुड़हल के फूल की पंखुड़ियों को डालें।
  • यदि आप बालों में हल्का कलर चाहते हैं, तो एक फूल और डार्क कलर चाहते हैं, तो दो फूल की पंखुड़ियों को डालें।
  • फूलों को डालकर पानी को कुछ समय के लिए ढक कर छोड़ दें, ताकि कलर का रंग निकलने लगेगा।
  • रंग निकलने के बाद इसमें वियर डालें।
  • इसके बाद पानी को कमरे के तापमान में ठंडा करें।
  • मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे छानकर स्प्रे बोतल में डाल दें।

कैसे करें इसका उपयोग?

  • गुड़हल के फूल बने इस तेल को स्प्रे की मदद से अपने सूखे और साफ बालों में छिड़कें।
  • इसके बाद अपने बालों को दो भागों में बांटे। इन बालों पर कंघी फेरते हुए स्‍प्रे करें, ताकि बालों में एक समान रंग फैल सके।
  • हाइलाइट्स करने के लिए अपने बालों के कुछ हिस्‍सों पर स्‍प्रे थोड़ा डार्क करें।
  • इसे करीब 1 घंटे तक के लिए सूखने दें।
  • इसके बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें।
  • बालों का रंग तेज और गहरा बनाने के लिए कलर को धूप में सुखाएं। कुछ दिनों तक बालों में शैंपू लगाने से बचें।

नेचुरल हेयर कलर के फायदे

  • केमिकलयुक्त हेयर कलर लगाने से बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं, ऐसे में इस कलर से आपके बाल रूखे और बेजान होने से बचेंगे।
  • गुड़हल के फूलों से आपके बाल स्‍वस्‍थ और विकसित होंगे।
  • नेचुरल हेयर कलर से आपके बाल चमकदार और मुलायम बनेंगे।
  • इसका कलर करीब 2 से 3 महीने तक रहता है। इसके बाद अपने हिसाब से बालों का कलर बदल सकते हैं।

Feet Care Tips: गर्मियों में पैरों को रखें खूबसूरत और मुलायम, अपनाएं ये टिप्स

चेहरे पर पाएं मलाई जैसा गोरापन, बेसन में मिलाएं किचन में रखी ये चीजें

गर्मियों में धूप-धूल से बचने के लिए चेहरे पर लगाएं घरेलू उबटन, स्किन कुछ ही दिनों में करेगी ग्लो