... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 17, 2020 6:31 PM IST
Understanding how monsoon weather affects your skin and incorporating the right natural products and practices into your routine can combat these issues and maintain healthy, glowing skin throughout the season.
Homemade Face Scrub : मॉनसून में मौसम में नमी (Monsoon Skin) होने के कारण स्किन की रंगत फीकी हो जाता है। ऐसे में साफ और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हमें कुछ घरेलू उपाय (Skin Care) अपनाने चाहिए। एक्सपर्ट्स की मानें तो साफ स्किन के लिए एक्सफोलिएशन बहुत जरूरी होता है क्योंकि एक्सफोलिएशन से हमारे स्किन से अशुद्धियां बाहर निकालती हैं और बंद छिद्रों को खोलकर में हमारी मदद करती हैं। मानसून के मौसम में जब हमारी स्किन पर (Skin Care) अधिक चिकनाहट होती है, तो एक्सफोलिएशन से चेहरा धोने से स्किन साफ (Homemade Face Scrub) हो जाता है।
हालांकि, कुछ स्थितियों में यह स्किन के मृत स्किन कोशिकाओं और अशुद्धियों तक पहुंचने में असफल होते हैं, ऐसे में हम प्रभावी रूप से काम करने के लिए स्क्रबिंग का इस्तेमाल करते हैं। बहुत से लोग स्किन (Beauty Tips) को साफ रखने के लिए कमर्शियल उत्पादों का सहारा लेते हैं। लेकिन आप घर पर ही स्किन के इन उत्पादों को तैयार कर सकते हैं, जो हमारी स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है और चेहरे को प्राकृतिक चमक भी प्रदान करने में सहायक होता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको 4 प्राकृतिक फेस स्क्रब (Homemade Face Scrub) बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।
नींबू में प्राकृतिक एक्सफोलिएंट्स भरपूर रूप से होता है, जो चेहरे पर मौजूद जिद्दी मुंहासों, मृत त्वचा कोशिकाओं और ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद कर सकता है। चेहरे पर मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए आप इससे स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसका स्क्रब बनाने के लिए आपको एक कप चीनी, एक बड़ा चम्मच शहद और आधा कप जैतून का तेल लेना है। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण में दो बड़े साइट के नींबू निचोड़ें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें। आपका स्क्रब तैयार है, अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें और अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
अच्छे स्क्रब के लिए ग्राउंड कॉफी काफी मशहूर है। इसका स्क्रब बनाने के लिए 4 चम्मच ग्राउंड कॉफी में नारियल का तेल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में रगड़ें। बेहतरीन परिणाम के लिए आप के लिए आप इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं।
बेकिंग सोडा से भी आप एक बेहतरीन स्क्रब बना सकते हैं। यह त्वचा पर अद्भुत तरीके से काम करता है। स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें कोई फेस क्लीन्जर मिलाएं। अब इसे आप अपने चेहरे पर धीरे से और अच्छी तरह लगाएं। यह स्क्रब आपको ऑयली स्किन और और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है।
ओटमील स्क्रब से एक्ने की समस्या को ठीक किया जा सकता है। यह स्किन से अतिरिक्त तेल को हटाने में हमारी मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाता है। ओटमील स्क्रब तैयार करने के लिए, दो बड़े चम्मच ओटमील लें, इसमें जैतून रा तेल और फुल क्रीम दूध मिलाएं। अब ओटमील को नरम होने के लिए छोड़ दें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं, इसे दो से तीन मिनट तक धीरे-धीरे रगड़ें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें।