
Also Read
Fruit face pack benefits: गर्मियों में स्किन का ध्यान रखना भी बहुत मुश्किल होता है। जिस प्रकार सर्दियों स्किन के ड्राई होने का खतरा रहता है, उसी प्रकार गर्मियों के दिनों में स्किन के डैमेज होने का खतरा ज्यादा रहता है। अक्सर देखा गया है कि गर्मियों के दिनों में बार-बार धूप के के संपर्क में आने और धूल-मिट्टी के कारण स्किन का नेचुरल निखार गायब हो जाता है। लेकिन दिक्कत यहीं खत्म नहीं होती है, बहुत से लोगों को गर्मियों में बार-बार पिंपल भी आने लगते हैं। अलग-अलग स्किन केयर प्रोडक्ट्स से फायदा तो मिलता है, लेकिन वह नेचुरल निखार नहीं मिल पाता है, जो जरूरी होता है। नेचुरल निखार के लिए नेचुरल चीजों की आवश्यकता होती है और इसलिए इस लेख में हम आपको कुछ खास फलों के बारे में बताने वाले हैं। यदि आपको भी बार-बार एक्ने की समस्या होती है या फिर धूप व धूल-मिट्टी के कारण आपकी स्किन भी डैमेज हो रही है, तो यहां जानें कौन से ऐसे फल हैं, जो गर्मियों में होने वाली इन स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
पपीते से बना फेस पैक आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है और खासतौर पर जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है और उन्हें बार-बार पिंपल की समस्या रहती है उनके लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है। ज्यादा फायदे के लिए पपीते के साथ थोड़ा शहद मिला लें और रात के समय इसका इस्तेमाल करें। कम से कम 20 मिनट तक इसे चेहरे पर रखें।
आपकी स्किन के लिए केला भी बहुत अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि यह कई प्रकार के विटामिन, पोटेशियम और सिलिका समेत कई खास पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रात के समय केले से तैयार फेस पैक लगाने से स्किन को ये सभी पोषक तत्व मिलते हैं और साथ ही पिंपल आदि होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
गर्मियों में अगर आपको भी आम खाना अच्छा लगता है, तो बता दें यह आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। आम के गुदे से तैयार फेस पैक आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है और यह पिंपल होने के खतरे को दूर करने के साथ-साथ आपके निखार को भी अच्छा बनाता है।
विटामिन और मिनरल्स से भरपूर स्ट्रॉबेरी सिर्फ आपके स्वास्थ्य को ही फायदे नहीं देती, बल्कि यह आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। बार-बार होने वाली पिंपल्स की समस्या हो या फिर धूप से त्वचा में हुआ नुकसान स्ट्रॉबेरी फ्रूट मास्क काफी फायदेमंद रहता है।
जब भी गर्मियों के मौसम का समय आता है, तो तरबूज का बारे में जरूर बात होती है। तरबूज में लाइकोपीन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रात के समय तरबूज के फ्रूट मास्क का इस्तेमाल करने से पिंपल की समस्या का खतरा कम हो जाता है। साथ ही झुर्रियों जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भी तरबूज फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।