
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : December 31, 2024 3:11 PM IST
coconut oil for long hair
What to Mix With Coconut oil for Hair Growth : नारियल तेल एक फैटयुक्त ऑयल होता है, जिसे सूखे नारियल या फिर कच्चे नारियल से तैयार किया जाता है। यह एक नैचुरल ऑयल है, जिसका प्रयोग खाना पकाने से लेकर स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। यह आपके बालों और स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे आपकी स्किन और बालों की चमक बढ़ती है। नियमित रूप से अगर आप नारियल तेल को अपने स्कैल्प पर लगाते हैं, तो इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही यह बालों में होने वाली अन्य समस्याएं जैसे- फंगल इन्फेक्शन, सफेद बाल इत्यादि को दूर कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बालों को लंबा करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग किस तरह करें, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए नारियल तेल का कैसे करें इस्तेमाल?
नारियल तेल की तरह करी पत्ते में भी कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जिससे न सिर्फ बालों की ग्रोथ अच्छी होती है बल्कि यह बालों में होने वाली बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को भी दूर कर सकता है। साथ ही सफेद बालों की समस्याओं को भी कम करने में प्रभावी हो सकता है।
करी पत्ता और नारियल तेल का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 पैन लें, इसमें 1 कटोरी करीब नारियल तेल डालकर इसे गर्म करें। जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तो इसमें करी पत्ता डालकर गैस बंद करके कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद तेल को ठंडा होने दें और फिर इसे स्टोर करके रखें। तैयार तेल को सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी। साथ ही बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
नारियल तेल में मेथी के बीजों को मिलाकर लगाने से आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। साथ ही यह स्कैल्प पर होने वाली समस्याओं से भी लड़ने में प्रभावी हो सकता है। इतना ही नहीं, यह बालों की मजबूती को बढ़ाकर इसे झड़ने से रोकने में प्रभावी हो सकता है।
बालों में मेथी और नारियल तेललगाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें, इसमें नारियल तेल डालें और 1 से 2 चम्मच मेथी के बीजों को डालकर तेल को तबतक गर्म करें, जबतक मेथी का रंग भूरा न हो जाए। इसके बाद तेल को ठंडा करके स्टोर करें। तैयार तेल को बालों में सप्ताह में 2 बार लगाएं। इससे काफी हद तक फर्क नजर आएगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।