Nail Health : पीले और सफेद नाखून खोलते हैं आपकी सेहत का राज, जानें यहां

नाखूनों के अलग-अलग रंग और दाग-धब्बे आपकी सेहत की ओर भी इशारा करते हैं। नाखूनों का बदलते रंग देखकर बीमारियों के लक्षणों (Nail Health in hindi) को पहचाना जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 21, 2020 6:26 PM IST

जिस तरह से आपकी आंखों और चेहरे को देखकर पता चल जाता है कि आपका स्वास्थ्य कैसा है, ठीक उसी तरह व्यक्ति के नाखूनों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सेहत कैसी है। विशेषज्ञों की मानें तो अगर आपके नाखूनों का रंग (Nail Health in hindi) फीका पड़ गया है और वे बुरे, बेजान, पीले दिखते हैं या जल्दी-जल्दी टूट जाते हैं, तो आपको खून की कमी की शिकायत हो सकती है। नाखूनों के कमजोर होने व टूटने की समस्या आम बात है। यह महिलाओं और पुरुषों, दोनों में ही देखने को मिलती है। इसका कारण आहार में पौष्टिक तत्वों, कैल्शियम व विटामिन की कमी होना है।

महिलाएं अक्सर अपने हाथ-पैरों की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए मैनिक्योर और पैडीक्योर तो कराती रहती हैं, लेकिन नाखूनों की देखभाल में वे चूक जाती हैं। इन पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। नाखूनों के अलग-अलग रंग और दाग-धब्बे आपकी सेहत की ओर भी इशारा करते हैं। नाखूनों का बदलते रंग देखकर बीमारियों के लक्षणों (Nail Health in hindi) को पहचाना जा सकता है।

सफेद नाखून

कई बार नाखूनों (Nail Health in hindi) पर सफेद धब्बे दिखाई देते हैं। ये धब्बे धीरे-धीरे इतने बढ़ जाते हैं कि नाखून सफेद दिखने लगते हैं। ये धब्बे शरीर में जिंक और विटामिन बी की कमी को दर्शाते हैं। चना इन दोनों का बड़ा ही बेहतर स्रोत है। ज्वार, बाजरा से भी इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। सफेद रंग के नाखून लिवर से संबंधित बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस की ओर भी इशारा करते हैं।

नाखून चबाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, होते हैं कई नुकसान

पीले नाखून

नाखूनों का रंग पीला होने का कारण फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। ये थायरॉइड, डायबिटीज, सिरोसिस और फेफड़ों से संबंधित जैसी गंभीर बीमारियों का लक्षण हो सकते हैं। अगर नाखूनों का रंग पीला है या उनकी पर्त सफेद है, तो यह शरीर में एनीमिया के लक्षण हो सकते हैं। नाखूनों का पीलापन पीलिया के लक्षण की तरफ भी इशारा करता है। यदि आपके नाखून अधिक पीले नजर आते हैं, तो डॉक्टर से जरूर मिलिए।

डायट लें प्रॉपर

आपका आहार ही आपके नाखूनों की सही पहचान है। अच्छे नाखूनों के लिए आपकी डायट में कैल्शियम की मात्रा अधिक होनी चाहिए। यदि नेलपॉलिश अधिक लगाती हैं तो उसे एक हफ्ते से ज्यादा देर के लिए नाखूनों पर लगा न रहने दें। अगर नेलपॉलिश ज्यादा समय के लिए नाखून पर रहती है, तो वह नाखूनों की सतह को खराब बना देती है। साथ ही नाखून बदरंग और अस्वस्थ हो जाते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों आदि का सेवन करें। जूस पिएं। खूब पानी पिएं। बेजान नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन ए और ई को अपने आहार में जरूर शामिल करें। बायोटिन, कैल्शियम पैंटोथेनिक एसिड और जिंक वाले खाद्य पदार्थ ज्यादा लें। इसके लिए सोयाबीन, अंडे की सफेदी, टोफू और पालक आदि ज्यादा मात्रा में खाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source