
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 5, 2019 11:51 AM IST
घरेलू उपचारों से दूर कर सकते हैं नाखूनों में होने वाले फंगस की समस्या। © Shutterstock
नाखूनों में संक्रमण या नेल फंगस स्वस्थ्य के लिए काफी हानिकारक स्तिथि है। यह गंदगी, प्रदूषण, साफ-सफाई ना होना, सिंथेटिक मोजे और पैरों में बहुत देर तक पसीना जमा रहने की वजह से होता है। नेल फंगस होना एक तरह का इंफेक्शन है जिसमें आम तौर पर दर्द नहीं होता है। हालांकि, आप इसे कुछ घरेलू उपचारों से दूर कर सकते हैं।
माउथवॉश
माउथवॉश में एंटीसेप्टिक और एंटी-फंगल गुण होते हैं जिसकी वजह से वह मुंह के कीटाणु मर जाते हैं, इसलिए यह नाखूनों के संक्रमण लिए लाभदायक है। थोड़ा माउथवॉश लें उसमें थोड़ा एप्पल साइडर वेनेगर मिलाएं। अब इस मिश्रण को नाखूनों पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसे रोज करने से नाखूनों का संक्रमण ठीक हो जाएगा।
गर्म पानी
हमेशा अपने हाथों और नाखूनों को गर्म पानी से धोए क्योंकि गर्म पानी से डेड स्किन निकल जाती है, जिससे नाखूनों में संक्रमण नहीं होता है। यही नहीं, गर्म पानी से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। अब इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा सा नारियल का तेल या नींबू का रस डालें इसमें थोड़ी देर अपने हाथ और पैर भिगो कर रखें। ऐसा रोज करें, संक्रमण ठीक होने लगेगा।
लहसुन
जैतून और लहसुन के तेल को बराबर मात्रा में लें। इसे प्रभावित नाखून पर अच्छी तरह से लगाएं। आप इसे कवर करने के लिए इसके ऊपर बैंडेज लगाएं और इसे कुछ घंटों लिए छोड़ दें। इसके अलावा अपनी डाइट में एक-दो लहसुन को भी शामिल करें।
नाखून चबाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, होते हैं कई नुकसान
सेब का सिरका
सेब के सिरके में अम्लीय गुण पाए जाते हैं जो नाखून में फंगस को फैलने से रोकने में मदद करते हैं। यह घरेलू उपाय कवक और बैक्टीरिया को मारता है। इसके लिए आप समान पात्रा में पानी और सेब का सिरका लें तथा इसमें 15 से 20 मिनट के लिए अपने संक्रमित नाखून को उसमें भिगोएं। एक बार सुखा लेने के बाद आप इसे अच्छी तरह से सुखा लें। जब तक कि इंफेक्शन दूर नहीं हो जाता तब तक आप ऐसा करें। सेब का सिरका नाखून के फंगस को दूर करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे प्रसिद्ध घरेलू उपचारों में से एक है।
नाखूनों की रंगत से जानें अपनी सेहत का हाल
नींबू का रस
नींबू के रस में एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इस फल में मौजूद साइट्रिक एसिड संक्रमण को फैलने से रोकती है। आपको बस इतना करना है कि संक्रमित नाखून पर नींबू का ताजा रस लगाएं और इसे आधा घंटा या उससे भी ज्यादा समय तक छोड़ दें। इसके बाद, गर्म पानी के साथ कुल्ला तथा अच्छी तरह से सूखा लें। आप इसे एक दिन में जितनी बार चाहें लगा सकते हैं।