Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जब कभी आप किसी महिला मित्र से हाथ मिलाते हैं तो उसके खूबसूरत हाथ और उससे भी ज्यादा उसके सुंदर नाखून आपका मन मोह लेते हैं। आप उस महिला मित्र की तारिफ किए बिना रह नहीं पाते। स्वस्थ्य और सुंदर नाखून महिलाओं की खूबसूरती खासकर हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। जानें, नाखूनों की देखभाल कैसे करें ताकि आपके हाथों की तारीफ लोग करते न थकें।
अब चॉकलेट बढ़ाएगा आपके पैरों की खूबसूरती, करें घर पर चॉकलेट पेडीक्योर
यूं करें नाखूनों की देखभाल
- नाखून में लगे धब्बे को यदि आप हटाना चाहती हैं तो एक कटोरी में दो चम्मदच नीबूं फ्लेवर का स्कॉबवश लीजिए। उसमें एक कप नॉर्मल पानी डालिए। फिर उसका घोल बना लीजिए। उस घोल में नाखून को लगभग दो मिनट तक डालें रखें। पानी से अच्छीं तरह धोने के बाद उस पर मॉइश्चराइजर लगा लें।
नाखून चबाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, होते हैं कई नुकसान
- नाखून को साफ करने के लिए आप नींबू के रस में कॉटन की बॉल से नाखून को साफ करें। ऐसा करने से नाखून की खूबसूरती बढ़ती है।
- नाखून की सेहत और सुदंरता को बनाए रखने के लिए मैनीक्योर और पैडीक्योर करते रहिए।
- नाखूनों का ज्यादा लंबा होना उसकी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं इसलिए उन्हें समय-समय पर ट्रिम करते रहें।
- यदि आप अपने नाखूनों को सुंदर और मजबूत बनाना चाहती हैं तो रोज सोने से पहले नाखूनों पर जैतून का तेल लगाएं।
नाखूनों की रंगत से जानें अपनी सेहत का हाल
- नाखूनों में रक्त का संचार बढ़े और वो स्वस्थ्य रहें, इसके लिए आप अपने पैरों और हाथों की सभी उंगलियों को गुनगुने सरसों के तेल में भिगोएं।
- बारिश के समय नाखूनों में जल्दी फंगस लग जाते हैं इसलिए नाखूनों को सूखा रखें। खासतौर पर पैरों के नाखूनों को।
- दिन भर जूते पहनने से भी पैर के नाखून खराब हो जाते हैं इसलिए कभी-कभी पैरों को खुला छोड़ने वाले फुटवियर ही इस्तेमाल करें।
- बैक्टीरिया से बचने के लिए पैरों को नमक के पानी से धोएं।
नेल फंगस से हैं परेशान, ये घरेलू उपचार दिलाएंगे इससे छुटकारा