नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें, खिल जाएगी त्वचा और दिनभर रहेगा निखार

Nahane ke Bad Chehre Par kya Lagana Chahiye: नहाने के बाद अधिकतर लोग बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, चेहरे को हाइड्रेट करना भूल जाते हैं। आपको नहाने के बाद चेहरे पर इन चीजों को जरूर अप्लाई करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : June 6, 2025 11:48 AM IST

What to Apply on Face After Bath in Hindi: नहाने के बाद हम सभी पूरी बॉडी को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने के लिए लोशन का इस्तेमाल करते हैं। इससे शरीर पर नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। आपको नहाने के बाद अपने चेहरे की भी पूरी देखभाल (Face Care ROutine) जरूर करनी चाहिए। दरअसल, नहाने के बाद या चेहरा धोने के बाद स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में त्वचा को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। अगर नहाने के बाद स्किन को मॉइश्चराइज न किया जाए, तो इससे त्वचा रूखी और बेजान नजर आ सकती है। इसलिए नहाकर बाहर निकलने के बाद आपको अपने चेहरे पर कुछ ऐसी चीजें जरूर अप्लाई करनी चाहिए, जो स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट (After Bath Skin Care Routine) करती है। आइए, जानते हैं कि नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?- Nahane ke Bad Face Par Kya Lagana Chahiye

1. गुलाब जल लगाएं

नहाने के बाद आप चेहरे पर गुलाब जल अप्लाई कर सकते हैं। गुलाब जल टोनर की तरह काम करता है। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है। यह स्किन के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है। अगर आप नहाने के बाद चेहरे पर गुलाब जल (Rose Water Benefits for Skin) लगाएंगे, तो इससे स्किन दिनभर हाइड्रेटेड रहेगी। गुलाब जल त्वचा को रूखा और बेजान होने से बचाता है। गुलाब जल स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

2. मॉइश्चराइजर अप्लाई करें

नहाने के बाद आपको चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई करना चाहिए। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर का चुनाव कर सकते हैं। आप गुलाब जल लगाने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। खासकर, ड्राई स्किन वाले लोगों को मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा पर नमी बनी रहती है। इससे ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। आप चाहें तो मॉइश्चराइजर के तौर पर नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

3. सीरम अप्लाई करें

नहाने के बाद सीरम जरूर लगाना चाहिए। आप मॉइश्चराइजर के बाद सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी स्किन टाइप और उम्र के अनुसार सही सीरम का चुनाव कर सकते हैं। सीरम लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनती है। इससे स्किन में ताजगी भी बनी रहती है। सीरम स्किन को कई समस्याओं से प्रोटेक्ट करता है।

4. सनस्क्रीन जरूर लगाएं

नहाने के बाद आपको सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। सनस्क्रीन का इस्तेमाल हर मौसम में जरूर किया जाना चाहिए। सनस्क्रीन त्वचा को धूप की हानिकारक किरणों से बचाता है। सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग और एजिंग के लक्षणों से भी बचाव होता है। सनस्क्रीन लगाने से स्किन हेल्दी बनी रहती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source