बालों से जुड़े इन मिथक को कितना जानती हैं आप ?

अगर आप बार-बार बाल काटती हैं तो वो बहुत जल्दी बढ़ जाते हैं लेकिन ऐसा नही हैं क्योंकि हमारे बाल हमारी जड़ों से बढ़ते हैं। अगर आप उन्हें बालों के अन्त से काटती हैं तो वो कैसे बढ़ सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 4, 2018 6:37 PM IST

हर लड़की चाहती है कि उसके बाल घने, काले और लंबे हों। कुछ लड़कियों के बाल बेशक बचपन से ही बेहद घने होते हैं, पर इसे बरकरार रखने के लिए आपको खास देखभाल की भी जरूरत होती है। बालों में तेल मालिश करने से वे हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रहते हैं। लेकिन काम और भागदौड़ होने के कारण ज्यादातर लोग अपने बालों का सही और प्रॉपर देखभाल नहीं करते हैं। कई बार हेयर कलरिंग से भी बाल कमजोर हो जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों के मन में बालों से संबंधित कुछ ऐसे मिथक हैं, जिसके कारण वे बालों में अधिक तेल और शैंपू लगाने से बचते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ मिथकों के बारे में जिनमें फंसकर ज्यादातर लोग अपने बालों का सही से ख्याल नहीं रख पाते हैं।

बालों को बार-बार काटने पर वो तेजी से बढ़ते हैं

आपने यह तो सुना ही होगी की अगर आप बार-बार बाल काटती हैं तो वो बहुत जल्दी बढ़ जाते हैं लेकिन ऐसा नही हैं क्योंकि हमारे बाल हमारी जड़ों से बढ़ते हैं। अगर आप उन्हें बालों के अन्त से काटती हैं तो वो कैसे बढ सकते हैं। अगर आप 2 महीने के बाद बाल काटती हैं तो उससे आपके बालों का टूटना कम हो सकता है और आपके दो मुंहे बाल भी हट जाएंगे।

एक सफेद बाल तोड़ने से बाल और भी ज्यादा सफेद होने लगते हैं

अक्सर लोग कहते है कि अगर आप अपने सफेद बालो को तोडती है तो उसके स्थान पर और अधिक सफेद बाल हो सकते है पर यह केवल मिथक ही हैं क्योकि हर बाल की अपनी जड़े होती है तथा वो किसी भी तरह से अन्य बालों से जुडा नही होता हैं। अगर आप किसी एक सफेद बाल को तोड देती है तो इससे आपके अन्य बाल सफेद नही होगे। आपके बालों का सफेद होने के पीछे कोई अन्य कारण हो सकता हैं।

ठंडे या गर्म, कैसे पानी से धाएंगे बाल तो होंगे हेल्दी और स्ट्रॉन्ग, जानें

बालों को शैम्पू करने से वो ज्यादा टूटते हैं

आपने अक्सर ये सुना होगा की शैम्पू करने से बाल टूट जाते हैं। ऐसे बहुत से लोग है जो यह मानते है कि बाल धोने से बाल बहुत ज्यादा टुट जाते हैं पर यह सत्य नही हैं। हर बाल के बढने के तीन चरण होते हैं और बालो के बढने का अंतिम चरण उनका टुटना माना जाता हैं। दैनिक रूप से आप रोज कम से कम आपके 50 से 70 बाल खोती है तो यह एक सामान्य बात हैं तथा इसे बाल गिरने के रुप में नही गिना जाता हैं। लेकिन अगर आपके सामान्य से ज्यादा बाल गिर रहे है तो आपको अपने बालो की जांच कर लेनी चाहिए।

myths related to hair1 © Shutterstock

बालों को कलर करने से उन्हें नुकसान पहुंचता है

अगर आप अपन बालो को कलर करने के लिए एक स्थाई रंग का प्रयोग करते है तो उससे आपके बालों को नुकसान हो सकता है लेकिन अस्थायी रंग से आपके बालो को किसी भी तरह का नुकसान नही होता हैं। लेकिन बालो को कलर करते समय इस बात का ध्यान रखे की आप इन्हे एक लंबे समय के अन्तराल के बाद ही कलर करें। कलर करने से आपके बालों थोड़े मोटे लगने लगते हैं और उनमें वॉल्यूम भी आ जाती हैं।

जो शैम्पू झाग नहीं बनाता वो सही नहीं होता है

अगर आप भी ये ही सोचती है कि जो शैम्पू झाग बनाता है वो ही अच्छा होता है तो ऐसा नही हैं। शैम्पू साबुन की तरह नहीं होता है और ना ही शैम्पू से साबुन की तरह झाग बनता हैं। इतना ही नही इससे आपके सर पर मौजूद गंदगी भी साफ हो जाती हैं और इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि शैम्पू से झाग बनेगा तभी आपके बाल साफ होंगे। उदाहरण के लिए डीआईवाई बेकिंग सोडे से शैम्पू करने से आपके बालों में मौजूद तेल हट जाता हैं और इससे आपके बालों में किसी भी तरह का झाग नही बनता हैं। तो यह जरुरी नही है कि अगर आपका शैम्पू साबुन की तरह झाग नही देगा तो वो आपके बालों को साफ नही कर सकता हैं।

वर्किंग वुमेन इन 7 तरीकों से रख सकती हैं अपनी त्वचा का ख्याल

आपको अपने बाल हर दिन धोने चाहिए

कुछ लोग हर दिन अपने बाल धोना पसंद करते हैं, लेकिन यह वास्तव में उनके बालों के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। जब आप अपने बालों को हर दिन धोती है तो उससे आपके सर में मौजूद प्राकृतिक तेल कम हो जाता है जिससे आपके बाल अस्वस्थ हो जाते हैं इतना ही नही वो टूटने भी लगते हैं। तो अच्छा होगा की आप अपने बालो को हफ्ते में केवल 2 ही बार धोएं इससे आपके बालों में मौजूद गंदगी साफ हो जाएगी और वो स्वस्थ भी बने रहेगे।

बालों के सुखाने के लिए तैलिये का प्रयोग करें

हम अपने शरीर को सूखाने के लिए तौलिए का प्रयोग करते हैं। लेकिन जब आप अपने बालों को सुखाने के लिए तौलिए से काफि देर तक सुखाते हैं तो उससे आपके बाल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। अपने बालो को सूखाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने बालो को कॉटन की टी-शर्ट की मदद से लपेट कर सुखाए इससे आपके बालों में मौजूद अतिरिक्त पानी सूख जाएगा और उन्हे किसी भी तरह की नुकसान नही होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source