Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में भी लगाना चाहिए सनस्क्रीन? जानें सनस्क्रीन के इस्तेमाल से जुड़े कुछ मिथ्स एंड फैक्ट्स

सनस्क्रीन लगाने और इसके इस्तेमाल से जुड़े कई प्रकार के मिथक हैं, जिनपर लोग अक्सर विश्वास कर लेते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे मिथकों के बारे में और जानें उनका सच। (Myths about Sunscreen in Hindi)

सर्दियों में भी लगाना चाहिए सनस्क्रीन? जानें सनस्क्रीन के इस्तेमाल से जुड़े कुछ मिथ्स एंड फैक्ट्स
सर्दियों में भी लगाना चाहिए सनस्क्रीन? जानें सनस्क्रीन के इस्तेमाल से जुड़े कुछ मिथ्स एंड फैक्ट्स

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 23, 2020 4:54 PM IST

Myths about Sunscreen: सनस्क्रीन लगाने से स्किन को धूप की हानिकारक किरणों और उससे होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखती है। स्किन केयर प्रॉडक्ट के तौर पर सनस्क्रीन सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जानेवाले कॉस्मेटिक्स में से एक है।  लेकिन, जहां गर्मियों की तेज़ धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना ज़रूरी हो जाता है। वहीं, कई लोग बरसात या ठंड के मौसम में सनस्क्रीन लगाने से बचते हैं। जैसा कि सर्दियों और बारिश में धूप कम ही लगती है, और इसीलिए लोग इस समय सनस्क्रीन नहीं लगाते। लेकिन, ऐसा करना आपकी स्किन के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।  सनस्क्रीन लगाने और इसके इस्तेमाल से जुड़े कई प्रकार के मिथक हैं, जिनपर लोग अक्सर विश्वास कर लेते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे मिथकों के बारे में और जानें उनका सच। (Myths about Sunscreen in Hindi)

ठंड में नहीं लगाना चाहिए सनस्क्रीन?

सनस्क्रीन का इस्तेमाल हर मौसम में किया जा सकता है और करना चाहिए। दरअसल, हमारी त्वचा हर मौसम में सूरज की किरणों के सम्पर्क में आती है। ऐसे में अल्ट्रा वायलेट किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सनस्क्रीन लगाने से धूप की इन हानिकारक किरणों से नुकसान से बचा सकते हैं। (Myths about Sunscreen debunked)

हर मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि हर मौसम में सूरज निकलता है और जब भी शरीर सूरज की रोशनी के संपर्क में आता है तो वह यूवी किरणों के संपर्क में होता है जिससे सनस्क्रीन सुरक्षित रख सकती है।

Also Read

More News

स्किन कैंसर की वजह बनता है सनस्क्रीन

बहुत से लोग आपको यह तर्क देते नज़र आ जाएंगे कि सनस्क्रीन लगाने से त्वचा का कैंसर होता है। लेकिन, एक्सपर्ट्स के अनुसार यह केवल एक मिथक है। क्योंकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि, सनस्क्रीन से स्किन कैंसर होता है। हालांकि, विभिन्न स्टडीज़ में इस बात को साबित किया गया है कि, सनस्क्रीन लगाने से सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा होती है।

सनस्क्रीन केवल गोरे लोगों को लगानी चाहिए

यह भी एक मिथक (Myths about Sunscreen) है जिसे कई लोग अक्सर दोहराते रहते हैं कि सांवली या वार्म स्किन टोन के लोगों को सनस्क्रीन लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। पर यह मिथक पूरी तरह से ग़लत है क्योंकि, सूरज की किरणों से नुकसान हर प्रकार त्वचा वालों को होता है। इसीलिए, हर किसी को सनस्क्रीन लगानी चाहिए।

53 साल की उम्र में माधुरी दीक्षित दिखती हैं 30 साल की, खुद अभिनेत्री ने बताए अपने ब्यूटी सीक्रेट्स, पढ़ें यहां

सर्दियों की इन 5 स्किन प्रॉबल्म्स का नैचुरल इलाज है नारियल का तेल, जानें इस्तेमाल के तरीके

करीना कपूर और अनिता हसनंदानी ने 39 वर्ष की उम्र में किया कंसीव, लेट प्रेगनेंसी का है प्लान, तो इन बातों का रखें ध्यान

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बर्फ के टुकड़े से पाएं त्वचा की चिपचिप से आज़ादी, इन 5 ब्यूटी प्रॉब्लम्स से भी मिलेगी राहत