Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सरसों तेल में आंवला मिलाकर लगाने दूर होंगी बालों की ये 5 परेशानियां, जानिए प्रयोग का सही तरीका

Mustard Oil and Amla Benefits for Hair  : सरसों तेल और आंवला को मिलाकर बालों पर लगाने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से-

सरसों तेल में आंवला मिलाकर लगाने दूर होंगी बालों की ये 5 परेशानियां, जानिए प्रयोग का सही तरीका
Mustard Oil and Amla for Hair

Written by Mishra Kishori |Published : December 16, 2024 4:33 PM IST

Mustard Oil and Amla for Hair : भारतीय घरों में सरसों तेल का इस्तेमाल मुख्य रूप से खाना पकाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा सरसों तेल का प्रयोग शरीर में होने वाली कई तरह की समस्याओं के लिए भी होता है। हमारी दादी-नानी बच्चों की मालिश सरसों तेल से ही करते हैं। वहीं, बालों पर इसे लगाने से भी कई लाभ हो सकते हैं। इससे झड़ते बालों की परेशानी दूर करने से लेकर बालों की ग्रोथ को बेहतर किया जा सकता है। वहीं, सरसों तेल में अदर आप आंवला मिलाकर लगाते हैं, तो इससे इसके लाभ कई गुना बढ़ सकते हैं। इस लेख में हम आपको बालों में सरसों तेल और आंवला लगाने से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं बालों में सरसों तेल के साथ आंवला मिलाकर लगाने से होने वाले फायदे क्या हैं?

सफेद बालों की परेशानी होगी कम

आज के समय में कम उम्र में ही लोगों को सफेद बालों की परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में आंवला और सरसों तेल का मिश्रण बालों के लिए बेस्ट हो सकता है। इसके लिए सप्ताह में कम से कम 2 बार सरसों तेल में आंवला के रस को मिक्स करके लगाएं। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

बालों को बनाए लंबा

बालों की ग्रोथको बेहतर करने के लिए आप आंवला और सरसों तेल के मिश्रण का प्रयोग कर सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। दरअसल, इस मिश्रण के प्रयोग से आपके बालों में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है, जिससे आपके बालों की ग्रोथ काफी अच्छी होती है।

Also Read

More News

बालों का झड़ना रोकें

झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप सरसों तेल और आंवला का प्रयोग कर सकते हैं। आंवला में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। वहीं, सरसों तेल के प्रयोग से बालों में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है, जिससे आप अपने झड़ते बालों की परेशानी को कम कर सकते हैं।

बालों का रुखापन करे कम

बालों का रुखापन दूरकरने के लिए भी आप सरसों तेल और आंवला का प्रययोग कर सकते हैं। सरसों तेल में बालों को गहराई से मॉस्चराइज करने का गुण होता है, जिससे आपके बालों की ड्राईनेस कम होती है। साथ ही इससे बालों की चमक और सॉफ्टनेस भी बढ़ सकती है।

स्कैल्प को रखे सुरक्षित

सरसों तेल और आंवला का प्रयोग करने से डैंड्रफ की परेशानी दूर हो सकती है। आंवला और सरसों तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प पर होने वाली समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं।

कैसे करें आंवला और सरसों तेल का प्रयोग? - Mustard Oil and Amla Uses for Hair

बालों में आंवला और सरसों तेल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आंवला को सूखाकर पीस लें। इसके बाद इसे सरसों तेल में मिलाकर 2 से 3 दिन के लिए छोड़ दें। तैयार मिश्रण को सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार अपने बालों पर एप्लाई करें। इससे आपके बालों की परेशानी कम होगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।