मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर: मानसून में चेहरे पर क्या लगाना होता है ज्यादा फायदेमंद? जानें

Multani Mitti or Chandan Powder: मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर, दोनों त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन, मानसून में इन दोनों में से क्या लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है?

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : August 22, 2025 1:13 PM IST

Multani Mitti or Chandan Powder: हम सभी बेदाग और खूबसूरत त्वचा की चाह रखते हैं। इसके लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालाकि, इनमें केमिकल्स होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनसे त्वचा पर जलन, खुजली और इरिटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई लोग सैलून से फेशियल और तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी लेते हैं। इतना ही नहीं, ज्यादातर लोग तो नेचुरल इंग्रीडिएंट्स जैसे कच्चा दूध, दही, बेसन, हल्दी और गुलाब जल को भी अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करते हैं। वहीं, मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का इस्तेमाल भी किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर, दोनों का उपयोग सभी मौसमों में किया जा सकता है। नेचुरल चीजों से त्वचा का निखार बढ़ता है और त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होता है। लेकिन, कई लोगों के मन में सवाल होता है कि मानसून में चंदन पाउडर या मुल्तानी मिट्टी में से क्या लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए, जानते हैं इसके बारे में-

मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर: क्या है ज्यादा बेहतर?

मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर, दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर, दोनों की तासीर ठंडी होती है। इन दोनों को लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और जलन शांत होती है। हालांकि, आप अपनी स्किन टाइप और जरूरत के अनुसार मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर का चुनाव कर सकते हैं। 

मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखती है। यह पोर्स को क्लीन करती है। इसलिए ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी ज्यादा अच्छी साबित होती है। वहीं, चंदन पाउडर सूजन कम करता है। यह त्वचा पर नमी बनाए रखता है और चमक बढ़ाता है। हालांकि, चंदन पाउडर भी एक्स्ट्रा तेल को सोखता है। मानसून की बात करें तो आप मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर, किसी भी इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। 

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने के फायदे

  • मानसून में त्वचा चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी लगाना फायदेमंद हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखकर चिपचिपाहट को दूर करती है। 
  • मुल्तानी मिट्टी त्वचा की नमी और पसीने को सोखकर स्किन को साफ करती है। यह त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।
  • चंदन पाउडर त्वचा की रेडनेस और जलन को शांत करता है। यह त्वचा की चमक बढ़ाता हैऔर स्किन को ग्लोइंग बनाता है। 
  • मानसून में मुंहासों और फोड़े-फुंसियों की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में चंदन पाउडर का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। 
  • चंदन पाउडर त्वचा की जलन और इरिटेशन को भी शांत करता है। यह त्वचा से जुड़ी समस्याओं को मिटाता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?

मुल्तानी मिट्टी को कई तरीकों से लगाया जा सकता है। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाएं?

आप चंदन पाउडर में गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाकर लगा सकते हैं। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है।

चंदन पाउडर लगाने से क्या होता है?

चंदन पाउडर त्वचा को मुलायम और बेदाग बनाता है। यह फोड़े-फुंसियों और मुंहासों से भी छुटकारा दिलाता है।

मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?

मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह पोर्स को हेल्दी बनाती है और निखार बढ़ाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source