Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा जेल: सर्दियों में स्किन के लिए क्या होता है फायदेमंद? जानें

Multani Mitti or Aloe Vera Gel: मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल, दोनों ही स्किन के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन, इन दोनों में से त्वचा के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या होता है? जानें

मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा जेल: सर्दियों में स्किन के लिए क्या होता है फायदेमंद? जानें

Written by Anju Rawat |Published : December 10, 2025 8:20 AM IST

Multani Mitti or Aloe Vera Gel: ज्यादातर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल का यूज करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है सर्दियों के लिए क्या बेस्ट है? सर्दियों में कम नमी और शुष्क हवाओं की वजह से स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। इसलिए इस मौसम में त्वचा को ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। वैसे तो मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल, दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनमें से कौन-सा सर्दियों के लिए बेस्ट है, यह जानना बहुत जरूरी है।

आपको बता दें कि मुल्तानी मिट्टी एक प्राकृतिक क्ले है, जो स्किन को साफ और एक्सफोलिएट करने में मदद करती है। यह पोर्स को खोलती है, त्वचा से गंदगी और तेल को निकालती है। इससे ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है और पोर्स हेल्दी बने रहते हैं। वहीं, एलोवेरा जेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज बनाता है। यह स्किन को सनबर्न और जलन से बचाता है। एलोवेरा त्वचा में कसाव लाता है और स्किन को यंग बनाता है। एलोवेरा जेल में विटामिन-ई और एंटी-इफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।

मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा जेल: सर्दियों में स्किन के लिए क्या है बेस्ट?

सर्दियों में स्किन के लिए एलोवेरा जेल बेस्ट है, क्योंकि यह स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है। एलोवेरा जेल त्वचा पर नमी बनाए रखने में मददकरता है। यह सर्दियों में होने वाली ड्राईनेस से भी छुटकारा दिलाता है। वहीं, मुल्तानी मिट्टी स्किन को ड्राई कर सकती है, इसलिए इसे सर्दियों में इस्तेमाल करने से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। एलोवेरा जेल स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ भी बनाता है।

Also Read

More News

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे- Chehre Par Multani Mitti Lagane ke Fayde

  • मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करती हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी स्किन को डीप क्लीन और एक्सफोलिएट करने में मदद करती है।
  • मुल्तानी मिट्टी पोर्स को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।
  • मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल और सारी गंदगी को निकालती है।
  • मुल्तानी मिट्टी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाती है।
  • मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन से छुटकारादिलाती है।

चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं के फायदे- Chehre Par Aloe Vera Gel Lagane ke Fayde

  • एलोवेरा जेल त्चचा से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करता है। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो स्किन के लिए जरूरी होते हैं।
  • एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट और नरम बनाता है।
  • यह त्वचा की जलन और इरिटेशन को शांत करता है।
  • एलोवेरा जेल सनबर्न और टैनिंग से भी छुटकारा दिलाता है।
  • एलोवेरा जेल में विटामिन ई और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाते हैं।
  • एलोवेरा जेल त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे और झाइयां कम होती हैं
  • एलोवेरा जेल चेहरे के मुंहासों और छोटे-छोटे दानों को भी ठीक करता है।
  • एलोवेरा जेल चेहरे की रेडनेस को कम करने में मदद करता है।

यानी एलोवेरा जेल लगाने से स्किन हेल्दी और यंग बनी रहती है। यह सर्दियों में होने वाली ड्राईनेस को भी कम करता है। इसलिए सर्दियों में एलोवेरा जेल जरूर लगाना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल कैसे लगाएं?

  • आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
  • 15-20 मिनट तक एलोवेरा जेल को लगाकर रखें।
  • इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
  • चेहरे को मॉइस्चराइज करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।
  • एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से पहले स्किन को अच्छी तरह से साफ करें।

Highlights:

  • सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद होता है।
  • आप एलोवेरा जेल को सीधे तौर पर चेहरे पर लगा सकते हैं।
  • एलोवेरा जेल रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।