मुल्तानी मिट्टी को हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए? जानें कितने समय पर लगाने से मिलता है पूरा फायदा
Multani Mitti Benefits for Face: मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आप चेहरे पर आप इसे अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन, चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी हफ्ते में कितनी बार लगानी चाहिए?
Written by Anju Rawat|Published : February 6, 2025 11:22 AM IST
Chehre Par Multani Mitti Lagane ke Fayde: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा का निखार बढ़ाती है और त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करती है। कुछ लोग मुल्तानी मिट्टी से नहाना भी पसंद करते हैं। वहीं, कई लोग मुल्तानी मिट्टी फेस पैक (Multani Mitti Face Pack) का भी इस्तेमाल करते हैं। मुल्तानी मिट्टी फेस पैक, चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करता है। आप भी त्वचा की रंगत में सुधार करने और दाग-धब्बों को मिटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन, आपको चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी हफ्ते में कितनी बार लगानी चाहिए? आइए, इसके बारे में जानते हैं-
मुल्तानी मिट्टी को हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?- Multani Mitti Hafte me Kitni Baar Lagana Chahiye
मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा संबंधी कई समस्याएं दूर होती हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा का निखार भी बढ़ाती है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं।
Add The HealthSite as a Preferred Source
ड्राई स्किन वाले: अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप हफ्ते में एक बार मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं।
ऑयली स्किन वाले: अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप हफ्ते में 3-4 बार मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं।
सेंसिटिव स्किन वाले: सेंसिटिव स्किन वाले लोग भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे- Benefits of Applying Multani Mitti on Face in Hindi
मुल्तानी मिट्टी त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होती है।
मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है।
मुल्तानी मिट्टी चेहरे की रंगत में भी सुधार करती है।
अगर आप मुल्तानी मिट्टी लगाएंगे, तो इससे चेहरे का ग्लो बढ़ता है।
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को भी मिटाने में मदद करती है।
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से सीबम के उत्पादन को कम करती है।
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?- How to Apply Multani Mitti on Face in Hindi
मुल्तानी मिट्टी को लगाने से कई लाभ मिलते हैं।
इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें।
इसमें 2-3 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें।
आप चाहें तो इसमें ग्लिसरीन या दूध भी मिला सकते हैं।
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें।
15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.