
Also Read
एक्ने- फ्री स्किन के लिए लगाएं ये 3 मुल्तानी मिट्टी फेस पैक्स।
अच्छी स्किन (Tips for healthy skin) का मतलब है पिम्पल्स (Multani Mitti for Pimples) और दाग-धब्बों से मुक्त त्वचा। लेकिन, प्रदूषण और लाइफस्टाइल जैसे कई कारणों से ऐसा हो नहीं पाता। त्वचा पर पिम्पल्स (pimples) और एक्ने-मार्क्स ( Acne Marks ) जैसी समस्याएं होने की वजह से लोगों के चेहरे की सुंदरता बिगड़ जाती है। ऐसे में, स्किन की सुंदरता बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti for Pimples) त्वचा को राहत दिलाती है। साथ ही यह चेहरे पर जमा बैक्टेरिया को खत्म करती है।
पिम्पल्स (pimples) से भरी स्किन पर नीम की पत्तियां, कपूर और मुल्तानी मिट्टी (Fuller's Earth) का पेस्ट लगाया जा सकता है। इसमें, थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाएं। 3-4 दिन में एक बार इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे, पिम्पल्स कम होने लगते हैं। (Multani Mitti for Pimples)
एक्ने या पिम्पल्स के मार्क्स को कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में ताज़े कटे नींबू का रस मिलाएं। इसमें, थोड़ा-सा चंदन पाउडर मिलाएं। इसमें, थोड़ी-सी हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगा कर 25-30 मिनट इंतज़ार करें। फिर, पानी से साफ कर दें। (Multani Mitti for Pimples)
दही में थोड़ी-सी मुल्तानी मिट्टी और पुदीने की ताज़ी पत्तियां पीसकर मिलाएं। इसे, चेहरे के धब्बों पर लगाएं। इससे, दागों को कम करने में मदद होगी। आधे घंटे के लिए इस फेस पैक को चेहरे पर लगा कर रखें। इसे, हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। (Fuller's Earth Face Pack For pimples)
यह भी पढ़ें- Dark Circles: इन पोषक तत्वों की कमी से हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, जानें कैसे हो सकती है इनकी कमी पूरी