
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : October 22, 2025 6:21 PM IST
How to Use Multani mitti for Black Neck: गर्दन का कालापन बहुत से लोगों के लिए एक आम समस्या है। इंस्टाग्राम की चकाचौंध में रहने वाले लोग अक्सर चेहरे की तो खूब देखभाल करते हैं, लेकिन जब बात गर्दन की आती है तो उसे इग्नोर कर दिया जाता है। सही केयर न होने, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, पसीना, सूरज की रोशनी के कारण गर्दन का रंग धीरे-धीरे डार्क पड़ने लगता है। इससे चेहरा और गर्दन का रंग अलग दिखने लगता है, जो आपके पूरे लुक को खराब कर देता है। ऐसे में अक्सर लोग गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए पार्लर के महंगे-महंगे ट्रीटमेंट करवाने के बारे में सोचते हैं।
पर इस समस्या को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे काफी असरदार हो सकते हैं। इनमें से एक है मुल्तानी मिट्टी। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद नेचुरल मिनरल्स और कूलिंग प्रॉपर्टीज गर्दन की डेड स्किन को साफ कर रंगत निखारने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि गर्दन का कालापन दूर करने में मुल्तानी मिट्टी कैसे मददगार होती है और इसका सही इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
मुल्तानी मिट्टी में नेचुरल कूलिंग, क्लींजिंग और एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं। ये स्किन की गहराई से सफाई करके उसे टैनिंग, डेड स्किन और एक्स्ट्रा ऑयल हटाते हैं। नियमित तौर पर अगर गर्दन पर मुल्तान मिट्टी सही तरीके से लगाई जाए, तो इससे गर्दन के कालेपन से छुटकारा मिल सकता है।
1.डेड स्किन हटाए- मुल्तानी मिट्टी स्किन की ऊपरी परत पर जमा डेड सेल्स को हटाकर नई स्किन को बाहर लाती है। इससे गर्दन की त्वचा साफ और चमकदार दिखती है।
2. टैनिंग कम करे- धूप में निकलने से होने वाली टैनिंग को भी कम करने में मुल्तानी मिट्टी मददगार होती है। मुल्तानी मिट्टी के पोषक तत्व टैनिंग को कम करके गर्दन की त्वचा का नैचुरल ग्लो वापस लाते हैं।
3. स्किन को देता है ठंडक- मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा को ठंडक का एहसास होता है। इसकी कूलिंग प्रॉपर्टीज स्किन को शांत करती हैं और जलन या खुजली जैसी समस्याओं को कम करती हैं।
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान काम है। आप नीचे बताए गए तरीकों से गर्दन की त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं और गर्दन के कालेपन से राहत पा सकते हैं।
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 3 से 4 चम्मच गुलाब जल डालकर मिलाएं। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को एक स्मूद पेस्ट के तौर पर तैयार कर लें। इसे गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। फिर सादे पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण लगाने से गर्दन कुछ ही दिनों साफ और खूबसूरत नजर आने लगेगी।
नींबू में विटामिन सी पाया जाता है। ये त्वचा की रंगत को निखारने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी और नींबू का पैक गर्दन पर लगाने से काली त्वचा को हटाने में मदद मिलती है। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच कच्चा दूध को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए धोएं। मुल्तानी मिट्टी और नींबू के पैक के इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में गर्दन के कालेपन से राहत मिल जाएगी।
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच गुलाब जल या पानी को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। 20 से 25 मिनट तक मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का पैक सूखाने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन को संक्रमण से बचाते हैं और रंगत निखारते हैं। इसलिए ये पैक गर्दन के कालेपन से राहत दिलाने में फायदेमंद है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।