Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी फेस पैक से स्किन को करें साफ, जाने लगाने का सही तरीका

Multani mitti and Turmeric : मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेसपैक लगाने से स्किन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और लगाने का क्या है तरीका?

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी फेस पैक से स्किन को करें साफ, जाने लगाने का सही तरीका
multani Mitti facepack

Written by Kishori Mishra |Published : April 3, 2026 3:41 PM IST

Multani Mitti and Turmeric Facepack : गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में स्किन काफी ऑयली और चिपचिपी होने लगती हैं। ऐसे में चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्याएं भी होने लगती हैं। अगर आप इस परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे से अतिरिक्त ऑयल को हटाने में प्रभावी हो सकता है। वहीं, अगर आप इसमें हल्दी मिक्स करके लगाते हैं, तो इससे कई तरह की दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। यह कॉम्बिनेशन आपकी स्किन को  गहराई से साफ कर सकता है। साथ ही चेहरे से तेल हटाकर मुंहासों को दिक्कतों से आराम दिला सकता है। आइए जानते हैं चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेसपैक चेहरे पर लगाने से होने वाले फायदे क्या हैं और इसे चेहरे पर किस तरह लगाएं?

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेसपैक लगाने के क्या फायदे हैं?

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेसपैक लगाने से कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे-

ऑयली स्किन से छुटकारा

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी से बना फेसपैक अगर आप अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे ऑयली स्किन से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे पर चुंबर की तरह कार्य करता है। यह रोमछिद्रों में मौजूद गंदगी को साफ कर सकता है। इससे स्किन की गंदगी को हटाया जा सकता है। साथ ही यह चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाने मं मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के मिश्रण से स्किन पर मौजूद ब्लैकहेड्स की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

Also Read

More News

चेहरे पर लाए चमक

चेहरे पर चमक लाने के लिए भी आप मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेसपैक लगा सकते हैं। यह स्किन से सीबम के उत्पादन को कम कर सकता है। इससे चेहरे से अतिरिक्त ऑयल को हटाने में मदद मिल सकती है। चेहरे पर अगर तेल कम हो जाए, तो इससे स्किन पर चमक अच्छी हो सकती है।

पिंपल्स और ब्रेकआउट को करे कंट्रोल

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का मिश्रण चेहरे से पिंपल्स और ब्रेकआउट की परेशानी को कम कर सकता है। दरअसल, हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंहासे की परेशानी को कम कर सकते हैं। इससे चेहरे पर होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही यह मुंहासे को भी कम करने में प्रभावी हो सकता है।

स्किन टोन में करे सुधार

हल्दी और मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक चेहरे पर लगाने से मुंहासों की परेशानी को कम किया जा सकता है। यह चेहरे से पिगमेंटेशन और टैनिंग को हल्का करने काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। नियमित रूप से अगर आप इस फेसपैक को अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन की टोनिंग अच्छी होती है। साथ ही यह चेहरे की चमक को बनाए रखने में प्रभावी हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे पर कैसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेसपैक?

  • गर्मियों में अगर आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने जा रहे हैं, तो सबसे पहले एक कटोरी लें।
  • इसमें 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी औक आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर लें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसका अच्छा पेस्ट बनाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स करें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • करीब 15 मिनट के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। इससे आपकी स्किन पर चमक आएगी। साथ ही आपको फ्रेश फील हो सकता है।

Highlights

  • मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेसपैक लगाने से चेहरे पर चमक आ सकती है।
  • चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद  मिल सकती है।
  • यह पिंपल्स और एक्ने की परेशानी को कम कर सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।