
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 30, 2023 7:31 AM IST
Home remedies for long hair: लंबे और घने बाल हर किसी को अच्छे लगते हैं। लेकिन आजकल लोगों की जीवनशैली को देखते हुए कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं और इसका सीधा प्रभाव हमारी स्किन और बालों पर भी पड़ता है। खराब जीवनशैली के कारण ही होने लगती है। यही कारण है कि आजकल लंबे और घने बाल ज्यादातर महिलाओं को लिए एक सपना बन गया है। वैसे तो मार्केट में कई अलग-अलग प्रकार के प्रोडक्ट्स भी मिल जाते हैं, जिनकी मदद से बालों को लंबा किया जा सकता है। लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपको अन्य साइड इफेक्ट्स दे सकता है जैसे बाल झड़ना आदि। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जो नेचुरल तरीके से बालों को पोषण प्रदान करते हैं और इनके इस्तेमाल से बाल लंबे बढ़ने लग जाते हैं
अगर आप भी अपने बालों को लंबा व घना करना चाहते हैं और सब कुछ ट्राई कर चुके हैं, तो हम आपको गुड़हल की पत्तियों और मुल्तानी मिट्टी से बने इस खास हेयर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह देंगे। गुड़हल की पत्तियों में खूब मात्रा में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो बालों को ग्रोथ के लिए जरूरी होता है। साथ ही गुड़हल की पत्तियों में केराटिन भी होता है। केराटिन एक खास प्रोटीन होता है, जो बालों को पोषण प्रदान करता है।
मुल्तानी मिट्टी को टुकड़े को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह अतिरिक्त पानी निकाल दें
इस हेयर मास्क को इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत आसान है -
इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने के कम से कम 6 घंटे बाद ही आप किसी शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इस हेयर मास्क का इस्तेमाल 1 हफ्ते में कम से कम 2 बार करें। हालांकि, यह भी हो सकता है कि कुछ लोगों के बालों पर यह हेयर मास्क प्रभावी रूप से काम न कर पाए। वहीं कुछ लोगों हिबिस्कस के पत्तों से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर देखें।