स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी लाभदायक है मिट्टी का ये खेल, जानें इसके लाभ

त्‍वचा के सभी रोगों को खत्‍म कर तनाव से भी मुक्‍त रखती है मड थैरेपी।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 13, 2018 10:28 AM IST

अकसर बच्‍चों को मिट्टी में खेलते देख पेरेंट्स उन्‍हें डांटने लगते हैं। उन्‍हें लगता है कि इससे बच्‍चों के कपड़े तो खराब होंगे ही, साथ ही कई तरह के संक्रमण का भी डर रहता है। पर क्‍या आप जानते हैं मिट्टी में खेलने का यह बच्‍चों का साधारण खेल एक जानी मानी थैरेपी है। नेचुरोपैथी की भाषा में इसे मड थैरेपी कहा जाता है। जिसके कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ हैं -

नए शोध करते हैं प्रमाणित : नए वैज्ञानिक शोध प्रमाणित करते हैं कि माटी चिकित्सा (मड थेरेपी) की शरीर को तरो ताजा करने जीवंत और उर्जावान बनाने में महत्वपूर्ण उपयोगिता होती है। चर्म रोग व सौंदर्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मड थेरेपी कारगर है। यह एक महत्वपूर्ण नेचुरोपैथी है। मड के प्रयोग से ही शरीर की कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

पाचन में सहायक : पेट के निचले हिस्से पर मड पैक लगाने से यह पाचन में सुधार करने में मदद करता है। यह अभ्यास आंतों की गर्मी को कम करने में समर्थ सिद्ध होती है, साथ ही आंतों के पेरिस्टॉसिस आंदोलन को भी उत्तेजित करता है। इसके अलावा पेट में गैस या दर्द होने की स्थिति में राहत पाने के लिए पेट पर मड पैक लगाने की सलाह दी जाती है।

कब्ज भी होती है दूर : पेट पर मड पैक लगाने पर यह कब्ज वाली आंत के लिए एक अद्भुत प्राकृतिक उत्तेजक का काम करता है। इसलिये ही नैचुरोपेथी में भी कब्ज की समस्या से छटकारा दिलाने के लिए पेट पर मड पैक लगाया जाता है।

ड्राई स्किन के लिए : ड्राई स्किन और मांसपेशियों के दर्द से परेशान हैं, तो मड थेरेपी करवाएं। यह थेरेपी आपको तुरंत राहत देगी और आप फ्रेश महसूस करेंगी/करेंगे। इस थेरेपी से सौंदर्य में तो निखार आता ही साथ ही यह एंटी एजिंग का काम भी करती है। मड थेरेपी से रोगों को दूर करने और शारीरिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए शरीर के अलग-अलग भागों पर मिट्टी का लेप किया जाता है।

यह भी पढ़ें - त्‍योहारों में जमीन पर सोते हैं लोग, जानें स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कितना ठीक है यह ?

सिर दर्द व तनाव : मड थेरेपी सिर दर्द के लिए भी एक कारगर उपचार हो सकती है, विशेषकर गर्म और आर्द्र बाहरी वातावरण के साथ जुड़े सिर दर्द के मामले में। ऐेसे में मड पैक को माथे पर लागू करने की सलाह दी जाती है (और यदि जरूरत हो तो पूरे सिर पर भी)। इससे सिर की गर्मी दूर होती है और सिर दर्द और तनाव भी दूर हो जाता है।

यह भी पढ़ें - करवाएं ये पांच आसन, जल्‍दी बढ़ेगा बच्‍चों का कद

त्वचा समस्याओं के लिए : एक्जिमा जैसी त्वचा समस्याओं से मड पैक लगाकर निजात पाई जा सकती है। ऐसा मिट्टी की स्वाभाविक प्रवृत्ति, एंटी टॉक्सिक और ठंडा होने की वजह से होता है। ऐसे में साबुन की जगह मड से नहाने की सलाह दी जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source