
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 3, 2021 6:19 PM IST
Monsoon Skin Care Tips: बरसात के मौसम में स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। बारिश के पानी में भीगने से जहां स्किन की ड्राईनेस बढ़ने जैसी प्रॉब्लम्स होती हैं वहीं, हवा में गर्मी और उमस बढ़ने से स्किन इंफेक्शन (Skin Infection) भी हो सकता है। बार-बार त्वचा के भीगने और सूखने से बैक्टेरिया (Bacteria) को पनपने के लिए अनूकूल माहौल मिलता है जिससे स्किन पर रैशेज़ और फोड़े-फुंसियां (Skin boils) होने लगती है। (Monsoon Skin Care Tips In Hindi)
इसी तरह ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों के लिए बरसात का मौसम मुश्किल भरा हो सकता है। इस मौसम में त्वचा का चिपचिपापन (Sticky Skin) बढ़ जाता है, जिससे, त्वचा डल और थकी हुई दिखायी देने लगती है। त्वचा के इस चिपचिपेपन को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों (Home Remedies for oily and sticky skin) को आसानी से और बिना किसी झंझट के इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा ही नुस्खा है टमाटर और शहद का फेस पैक। यहां पढ़ें इस होममेड फेस पैक को बनाने और इस्तेमाल का सही तरीका। (Homemade Tomato-Honey Face Pack)
