
Also Read
Aloe vera is a natural conditioner that can leave your hair all smooth and shiny.
Monsoon Skin Care Tips : वायरल इंफेक्शन का खतरा मानसून में सबसे ज्यादा होता है। इसके अलावा स्किन और बालों के झड़ने की समस्याएं भी मानसून में अधिक होती हैं। बारसात में बालों और स्किन से जुड़ी समस्याएं होना स्वाभाविक हैं, क्योंकि मौसम में बदलाव के साथ-साथ शारीरिक बदलाव भी होते हैं। बारिश के पानी में भीगने के कारण कई लोगों को बालों में रूसी, खुजली, दोमुंहे जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें स्किन पर मुंहासे की समस्या ज्यादा होने लगती है। इन सभी समस्याओं (Monsoon Skin Care Tips)के लिए एलोवेरा जेल एक बेहतरीन उपाय है। अगर आप बाजार में उपलब्ध होने वाले केमिकलयुक्त एलोवेरा के उपयोग से बचना चाहते हैं, तो घर में ही एलोवेरे जेल (Aloe Vera Gel For Skin Care) तैयार कर सकते हैं।
घर पर आप बहुत ही आसान तरीके से एलोवेरा जेल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक एलोवेरा का पत्ता लें। इसके ऊपरी हिस्से को निकाल छिल लें और जेल एक कटोरी में जमा कर लें। अब इस जेल में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं। इसे आप अपने बालों और स्किन पर लगाएं। इससे आपको काफी फायदा होगा। इसके साथ ही आप इस जेल को स्टोर भी करके रख सकते हैं।
किसी भी मौसम में आप एलोवेरा जेला का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाल झड़ने की परेशानी भी हर मौसम में होती है। ऐसे में बालों के रूखेपन को हटाने के लिए आप ऐलोवेरा जेल आपकी मदद कर सकता है। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें बरसात में बालों में खुजली की समस्या होती है। ऐसे में ऐलोवेरा जेल से आपको राहत मिल सकती है। यह ना केवल आपके बालों की परेशानी को दूर करता है, बल्कि इससे बाल भी मॉइ्चराइज होते हैं।
डैंड्रफ बालों के लिए बहुत ही अस्वास्थ्यकर साबित हो सकता है। इससे ना सिर्फ बाल खराब होते हैं, बल्कि यह हमारे आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान में भी बाधा डाल सकते हैं। अगर आप या फिर आपके बच्चे रूसी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो एलोवेरा जेल आपकी मदद कर सकता है। बेजान और शुष्क स्किन को ठीक करने के साथ-साथ एलोवेरा बालों के स्कैल्प को भी हाइड्रेट करता है, जो डैंड्रफ की समस्या को अपने आप ठीक करता है। ।
एलोवेरा जेल में सैलिसिलिक एसिड में समृद्ध रूप से होता है, जो मुंहासों की समस्या को ठीक करने में हमारी मदद करता है। मुंहासे की समस्या आमतौर पर तेलीय स्किन के कारण होती है। एलोवेरा जेल एक exfoliator के रूप में कार्य करता है और स्किन पर से मुंहासे और दाग-धब्बों को ठीक करने में हमारी मदद करता है।
मानसून में बढ़ जाता है आंखों के संक्रमण का खतरा, ऐसे रखें खुद को सुरक्षित