बारिश में भीगने के बाद क्या करें? इंफेक्शन और बीमारियों से बचने के लिए इस तरह रखें स्किन का ध्यान

बरसात के दिनों में कभी ठंड तो कभी उमस और गर्मी होती है। बार-बार तापमान बदलने के कारण लोगों को समझ नहीं आता कि वे नहाने के लिए किस तरह का पानी इस्तेमाल करें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 24, 2025 3:43 PM IST

Skin care in rainy days- मानसून में टेम्पररेचर बदलने के साथ ही लोगों को अपनी स्किन के रख-रखाव के तरीकों (Monsoon skincare routine) में भी बदलाव करने की जरूरत पड़ती है। मानसून में जहां लोग अक्सर बारिश में भीग (Getting caught in rains) जाते हैं और उन्हें ठंड लग जाती है। ऐसे में लोगों को बारिश में भीगने के बाद लोगों को अपने हाथ-पैर अच्छी तरह साफ करने और नहाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि बारिश में भीगने के बाद उन्हें गर्म पानी से नहाना चाहिए (Hot water bath in rainy season)  या ठंडे पानी से। गर्म पानी से नहाने से जहां थकान दूर होती है वहीं, बहुत से लोग बरसात और ठंड के दिनों में भी ठंडे पानी से नहाना (Bathing with cold water in monsoon and winters) पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि बरसात में स्वास्थ्य के लिए ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद है या गर्म पानी से। साथ ही जानिए कि बारिश के पानी में भीगने के बाद स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए।

बरसात के पानी में भीगने के बाद क्या करना चाहिए?

जिन लोगों को किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम है उन्हें बरसात में भीगने के बाद एलर्जिक रिएक्शन्स  हो सकते हैं। इसीलिए, उन्हें बरसात के पानी में भीगने से बचना चाहिए। लेकिन, अगर आप बारिश के पानी में भीग गए हैं तो आप घर लौटने के बाद ठीक तरीके से नहाएं।  नहाने के लिए आप ठंडे या सादे पानी का इस्तेमाल करें। ठंडे पानी से नहाने सेशरीर के टेम्परेचर को संतुलित रखने में मदद होती है। साथ ही स्किन को इरिटेशन और खुजली से भी आराम मिलता है।

शाम के समय गर्म पानी से नहाएं

मानसून में जब भी भीगने के बाद घर लौटें तो साफ पानी से नहाएं। आप शॉवर भी ले सकते हैं।  दिन के समय आप सादे पानी से नहा सकते हैं। वहीं, अगर आप शाम को या रात में नहा रहे हैं तो हल्के गुनगुने पानी से नहाएं।

पानी में मिलाएं ये चीजें

नहाने के पानी में फिटकरी या नीम की पत्तियां मिलाकर नहाने से आपकी स्किन को बैक्टेरिया और इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में मदद होती है। नहाने के बाद चेहरे और हाथों-पैरों पर मॉइस्चराइजर लगाएं और पैरों में कॉटन के मोजे पहनकर सोएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source