बारिश में भीगने के बाद सिर में हो रही है खुजली? इन 5 आसान उपायों से मिल सकता है छुटकारा

अगर बारिश के पानी से आपके बाल भीग गए हैं और इसमें खुजली हो रही है, तो इसकी केयर करना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं बारिश के पानी में भीगे बालों में होने वाली खुजली से कैसे पाएं राहत?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 5, 2026 12:07 PM IST

जून के महीने में अचानक आई बारिश भले ही गर्मी से राहत दिलाता हो, लेकिन अपने साथ कई तरह की स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं भी साथ लेकर आता है। बारिश में भीगना कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन इसके बाद सिर में खुजली, स्कैल्प में जलन और रूसी जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। कई बार लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि लगातार खुजली स्कैल्प इन्फेक्शन या अन्य समस्याओं का संकेत भी हो सकती है।

हालांकि, कई एक्सपर्ट का कहना है कि बारिश का पानी पूरी तरह शुद्ध नहीं होता। इसमें धूल, प्रदूषण और अन्य कण मौजूद हो सकते हैं, जो स्कैल्प पर जमा होकर खुजली और जलन पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा मानसून के दौरान बढ़ी हुई नमी फंगल और बैक्टीरियल ग्रोथ को भी बढ़ावा देती है। अगर बारिश में भीगने के बाद आपके सिर में खुजली होने लगी है, तो ये 5 उपाय राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

1. बारिश में भीगने के बाद बाल जरूर धोएं

कई लोग बारिश में भीगने के बाद बालों को ऐसे ही सूखने देते हैं। यह आदत स्कैल्प की समस्याओं को बढ़ा सकती है। घर पहुंचने के बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें, ताकि बारिश के पानी के साथ जमा हुई गंदगी और प्रदूषक तत्व साफ हो जाएं। इससे बालों में या फिर स्कैल्प में खुजली होने की संभावना कम हो सकती है।

2. स्कैल्प को सूखा रखना है जरूरी

गीले बालों को लंबे समय तक बांधकर रखने या ढककर रखने से स्कैल्प में नमी बनी रहती है। यह फंगस और बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है। इसलिए बालों को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही बांधें।

3. एलोवेरा जेल भी है असरदार

बारिश के पानी में भीगने के कारण अगर आपके बालों में खुलजी हो रही है, तो एलोवेर जेल फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा में ठंडक पहुंचाने और सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। अगर खुजली ज्यादा हो रही है, तो स्कैल्प पर थोड़ी मात्रा में ताजा एलोवेरा जेल लगाकर 20-30 मिनट बाद धो सकते हैं। इससे जलन और खुजली में राहत मिल सकती है।

4. ज्यादा न करें हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

मानसून में हेयर जेल, स्प्रे और अन्य स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का अधिक उपयोग स्कैल्प पर जमा होकर खुजली बढ़ा सकता है। अगर पहले से ही खुजली की समस्या है, तो कुछ दिनों के लिए इन उत्पादों का उपयोग कम कर दें।

5. डैंड्रफ और इन्फेक्शन के लक्षणों को न करें इग्नोर

अगर आपको बालों में खुजली के साथ सफेद परतें, लाल चकत्ते, दर्द या अत्यधिक बाल झड़ने की समस्या भी हो रही है, तो यह सिर्फ बारिश का असर नहीं हो सकता। ऐसी स्थिति में स्किन डिजीज एक्सपर्ट की सलाह लेने की जरूरत होती है।

Disclaimer : बारिश में भीगने के बाद सिर में खुजली होना एक आम समस्या है, लेकिन सही देखभाल से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। बालों और स्कैल्प को साफ और सूखा रखना, हल्के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source