Advertisement

बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन से बालों को सुरक्षित रखने के 8 टिप्स

बालों में फंगल इन्फेक्शन के कारण न केवल बालों की मजबूती कम हो सकती है बल्कि बाल टूटने भी शुरू हो सकते हैं। जानते हैं इससे बचाव के उपाय

Written By The Health Site Web Desk
Updated : July 18, 2023 12:49 PM IST

While it is a refreshing change from the sweltering heat, the worry is maintaining your hair health this season amid a busy schedule and overcoming haircare problems. While problems such as curly hair, dandruff, and hair fall become more common this season, don’t let the rains get to you!

आजकल बालों में फंगल इन्फेक्शन होने की समस्या लोगों में अधिक देखी जा रही है । इस इंफेक्शन की वजह से बालों में खुजली और अत्यधिक रूसी हो जाती है। यह समस्या आमतौर पर मानसून के मौसम में बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में नमी, गीली मिट्टी और बारिश का पानी ये सभी चीजें फंगस के विकास के लिए आदर्श माहौल प्रदान करते हैं। जिसकी वजह से फंगस पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया एक्टिव हो जाते हैं। यही कारण है कि लोग इस दौरान डैंड्रफ से भी काफी परेशान रहते हैं। बारिश के मौसम में बालों की देखभाल आमतौर पर बहुत मुश्किल होती है। बारिश के बाद भी बैक्‍टीरिया का प्रभाव ख़त्म नहीं होता। आज हम आपको बालों के फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताएंगे-

1. बालों की नियमित सफाई

अगर आपको अपने बालों को फंगल इन्फेक्शन से बचाना है तो यह बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपने बालों को नियमित रूप से धोएं। बालों को सप्ताह में कम से कम दो बार  शैंपू करें।

Advertisement

2. बालों को सूखने दें

बारिश के दिनों में, अपने बालों को ज्यादा समय तक बांध कर न रखें। खासतौर पर नहाने के तुरंत बाद अपने बालों को सूखने दें और उन्हें सुखाने के बाद ही बांधे। यह फंगस के विकास को रोकने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।

3. संतुलित आहार का सेवन करें

अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन, जिंक से भरपूर फूड्स को जोड़ें। जिनसे आपकी बालों की मजबूती पहले की तरह वापस लौट सकें।

Advertisement

4. केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल कम करें

नहाते वक्त कम से कम शैंपू का इस्तेमाल करें जिससे आपके बाल कमजोर न हो। डैंड्रफ के लिए एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल ज्यादा ना करें।

5. मानसून के समय धूप लें

बालों को विटामिन डी की आवश्यकता होती है लेकिन मानसून में धूप कम होती है। इसलिए जब भी संभव हो थोड़ी देर धूप लें ।

6. एलोवेरा जेल

एलोवेरा संजीवनी बूटी से कम नहीं है। सिर में होने वाले इंफेक्शन को दूर करने में एलोवेरा जेल काफी कारगर साबित होता है। इसे बालों में लगाने से जलन, खुजली से राहत मिल सकती है। साथ ही जल्दी ही आपको इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

7. नीम

फंगल इंफेक्शन नीम की पत्तियों या इसके तेल से भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए घर में नीम की पत्तियों का पेस्ट बना लें और उसमें थोडा सा नींबू का रस और थोड़ी हल्दी मिला लें। इस पेस्ट को बालों पर लगाकर कुछ देर बाद धो ले। जल्दी ही आपका इंफ्केशन दूर हो जाएगा।

8. नारियल का तेल

नारियल का तेल और मेथी का दाना आपकी समस्या को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप एक कटोरी में नारियल के तेल और मेथी के दानों के पाउडर को अच्छे से मिक्स करके इस मिश्रण से बालों की मसाज करें। इससे भी आपको फंगल इन्फेक्शन से राहत मिलेगी।

नोट - स्कैल्प फंगल इंफेक्शन की समस्या बालों को न केवल कमजोर बना सकती है बल्कि उनकी ग्रोथ को भी रोक सकती है। ऐसे में सबसे पहले इसके कारण को जानना जरूरी है और उसके बाद ऊपर बताई गई टिप्स को अपनाकर इस समस्या को रोका भी जा सकता है। हालांकि यदि आपकी समस्या गंभीर है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

About the Author

... Read More