मॉनसून में बढ़ जाती है हेयर फॉल की समस्या, इन डायट टिप्स की मदद से करें इसे कंट्रोल

मौसम बदलते ही कुछ लोगों के बाल बहुत ज़्यादा झड़ने लगते हैं। क्या आप जानते हैं कि बरसात में बालों के झड़ने की एक बड़ी वजह है पोषक तत्वों की कमी। जी हां, संतुलित और हेल्दी डायट ना खाने की वजह से बरसात में हेयर फॉल जैसी परेशानियां होने लगती हैं ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 28, 2020 4:02 PM IST

Hair Fall and Diet: हेयर फॉल की समस्या मॉनसून में (Monsoon Hair Fall) आप में से बहुत से लोगों को महसूस होती होगी। मौसम बदलते ही कुछ लोगों के बाल बहुत ज़्यादा झड़ने लगते हैं। जिससे, लोगों को बहुत अधिक दुख होता है। तो वहीं बहुत-से लोग गंजा होने के डर से अलग-अलग तरह के नुस्खे आज़माने लगते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बरसात में बालों के झड़ने (Hair Fall Causes) की एक बड़ी वजह है पोषक तत्वों की कमी। जी हां, संतुलित और हेल्दी डायट ना खाने की वजह से बरसात में हेयर फॉल (Monsoon Hair Fall) जैसी परेशानियां होने लगती हैं ।

कैसी होनी चाहिए हेयर फॉल रोकने के लिए आपकी डायट ?

विभिन्न प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स सेल्स के विकास और उनकी सक्रियता के लिए आवश्यक हैं। इसीलिए, जब इन तत्वों की कमी हो जाती है तो बाल कमज़ोर हो जाते हैं और हेयर फॉल होने लगता है। पोषक तत्वों की कमी (Nutritional Deficiency) से बालों की संरचना और विकास (Hair Growth), दोनों पर असर पड़ता है। प्रोटीन, फैटी एसिड्स, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में ना मिल पाने से हेयर प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। इसी तरह लो-कैलोरी और क्रैश डायट अपनाने से भी बालों की सेहत को बहुत नुकसान होता है।

इसीलिए, हेयर लॉस और बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचने के लिए हेल्दी और संतुलित डायट खाएं। प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन डी, विटामिन सी के साथ-साथ ज़िंक और सेलेनियम जैसे अन्य माइक्रोन्यूट्रिएटंस से भरपूर फूड्स अपनी डायट में शामिल करें।  इसके लिए आपको उचित मात्रा में साबुत अनाज, दालें, नट्स, सीड्स और डेयरी प्रॉयडक्ट्स का सेवन करना चाबिए। साथ ही हरी सब्ज़ियां, ताजे फल, फैटी फिश, अंडे का भी सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही खूब पानी पीएं। हेयर फॉल से बचने के लिए प्रोसेस्ड और रिफाइंड फूड खाने से भी बचें।

हेयर फॉल रोकने के लिए हेयर केयर टिप्स:

  • नहाने या एक्सरसाइज़ के बाद बालों को खोल दे और अच्छी तरह सूखने दें।
  • अपनो बालों को नियमित शैम्पू से साफ करें।
  • बालों को तौलिए से रगड़कर ना सुखाएं। इससे बाल टूटकर झड़ने लगते हैं।
  • हेयर फॉल से बचने के लिए हमेशा चौड़ी कंघी से बाल सुलझाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source