
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 4, 2020 12:17 PM IST
मॉनसून में चिपचिपे बालों के लिए हेयर केयर टिप्स ।
Monsoon Hair Care Tips: बरसात में अक्सर लोग बालों का टेक्सचर बिगड़ने की बात करते हैं। जैसा कि बरसात में हवा में ह्यूमिडिटी और बढ़ जाती है। जिससे, बाल चिपचिपे बन जाते हैं। इसकी वजह से बालों को बार-बार शैम्पू करना पड़ता है। जिससे, बाल बहुत अधिक रूखे और कमज़ोर हो जाते हैं। स्टिकी बालों के साथ खई समस्याएं भी आती हैं। क्योंकि, चिपचिपे बालों के चलते हेयर फॉल, डैंड्रफ और स्कैल्प से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। कई लड़कियों का कहना है कि उनके चिपचिपे बालों से जो महक आती है, उससे उन्हें सिर दर्द भी होने लगता है। इसीलिए, ज़रूरी है कि आप अपने बालों को साफ रखें और उनको स्टिकी होने से बचाएं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जो बरसात में चिपचिपे बालों से आपको छुटकारा दिला सकते हैं। (Monsoon Hair Care Tips in hindi)
हेल्दी बालों के लिए सही हेयर प्रॉडक्ट्स का प्रयोग करना सबसे महत्वपूर्ण है। अगर, आप सही उत्पादों का प्रयोग नहीं करते तो, इससे आपके बालों को नुकसान ज़्यादा और फायदे कम होते हैं। इसीलिए, बरसात के मौसम में सही शैम्पू का प्रयोग करें। हर्बल शैम्पू बरसात के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन, शैम्पू खरीदते समय उसका लेवल ध्यान से पढ़ें। इसी तरह बालों में जेल लगाने से भी बचें। क्योंकि, इससे बालों का चिपचिपापन बढ़ जाता है। साथ ही इस प्रकार के प्रॉडक्ट्स से बालों का टेक्स्चर भी बिगड़ता है।
चिपचिपेपन की वजह से अगर आप बालों में तेल लगाने से बचते हैं। तो, यह आपके बालो के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सप्ताह में एक बार बालों को तेल लगाकर मसाज ज़रूर करनी चाहिए। यह बालों का पोषक करता है। साथ ही स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सही रहने से हेयर फॉल जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।
जब तेल मसाज करनी हो तो, बालों की जड़ों यानि स्कैल्प में तेल लगाकर , उंगलियों के पोर्स से मसाज करें। फिर, इसे घंटेभर के लिए बालों में लगा रहने दें। फिर, सादे-ठंडे पानी से शैम्पू करें।
स्टिकी बालों के लिए आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नींबू का रस बालों के चिपचिपेपन को कम करता है। इसमें मौजूद तत्व डैंड्रफ की समस्या कम करते हैं, अतिरिक्त तेल को साफ करते हैं और स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं। (Monsoon Hair Care Tips ) इसके लिए आप दही और नींबू का हेयर पैक बना सकते हैं। एक चम्मच लेमन जूस को एक कटोरी दही के साथ मिलाए। फिर इस हेयर पैक को अपने बालों में आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद अपने रेग्यूलर शैम्पू से हेयर वॉश करें।