
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 7, 2022 5:04 PM IST
अगर आप भी बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए मेंहदी लगाते हैं तो आपको यह जान लेना चाहिए कि मेंहदी में कुछ अन्य चीजों को मिक्स करके इसके लाभों को दोगुना किया जा सकता है। आपने आज तक हो सकता है अंडे और लस्सी, या नींबू आदि का प्रयोग किया हो लेकिन आप बादाम के तेल को भी मेंहदी में मिक्स करके बालों में लगा सकते हैं। इससे आपको नतीजे बहुत अच्छे मिलने वाले हैं। यह न केवल बालों में अच्छा रंग देने और बालों को मजबूत रखने में मदद करता है बल्कि यह बालों से डैंड्रफ दूर करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं मेंहदी में बादाम के तेल को मिक्स करने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।
डैंड्रफ अब हर मौसम में महसूस की जाने वाली समस्या है जिससे इतनी आसानी से पीछा नहीं छुड़ाया जा सकता है। आजकल बालों में डैंड्रफ की समस्या आम हो गई है लेकिन इस मिश्रण का बालों में प्रयोग करने से आपका डैंड्रफ काफी हद तक कम हो जायेगा।
अगर आपके बाल एक ही जगह अटक गए हैं और अब लंबे नहीं बढ़ रहे है तो भी आपको यह मिश्रण जरूर प्रयोग करना चाहिए। इससे आपके बाल झड़ना भी कम होंगे और तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएंगे जिससे आप नतीजे देख कर काफी हैरान रहने वाले हैं।
चाहे कुछ भी कारण हो लेकिन सफेद बाल अब उम्र के मोहताज नहीं। कम उम्र के लड़के लड़कियों को भी सफेद बाल काफी ज्यादा देखने को मिलते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप बालों में मेंहदी और बादाम का तेल लगा सकते हैं जिससे बालों को काले होने में काफी मदद मिलती है।