Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Home Remedies For White Hair: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आजकल कई लोग कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आदि। अपने सफेद होते बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई, मेहंदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को काला करने के लिए आप कुछ नैचुरल उपायों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में नारियल का तेल भी शामिल है। जी हां, नारियल का तेल बालों की ग्रोथ के साथ-साथ उन्हें काला करने में भी प्रभावी होता है। अगर आप इसमें एक खास चीज को मिक्स करके अपने बालों में लगाते हैं, तो इससे बालों को जड़ से काला करने में काफी मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें (How To Use Coconut Oil For White Hair In Hindi) -
अपने सफेद होते बालों को काला बनाने के लिए आप नारियल तेल में हल्दी मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी में आयरन और कॉपर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सफेद बालों को काला करने में मदद कर सकते हैं। यह बालों को नैचुरली लंबा करने के साथ चमकदार भी बना सकती है। वहीं, नारियल तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों को काला करने में मदद मिलती है। आइए, जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग -
सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई में नारियल का तेल गर्म कर लें। फिर इसमें हल्दी पाउडर डालकर धीमी आंच पर करीब 10-15 मिनट तक पकाएं। आपको इसे तब तक उबालना है, जब तक तेल का कलर डार्क न हो जाए। फिर आप इसे ठंडा करके छान लें और किसी कांच की बोतल में स्टोर कर लीजिए।
इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाएं और करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे कम से कम 2 घंटे या रात भर बालों में लगा रहने दें। फिर किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस तेल को लगाने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।